Mahakumbh Train: दिल्ली से 5 ट्रेनें प्रयागराज के लिए, देखें टाइमिंग और किराया

Mahakumbh Special Trains From Delhi: प्रयागराज महाकुंभ के लिए नई दिल्ली से 5 ट्रेनें दौड़ती हैं। एक ट्रेन सप्ताह में 4 दिन और बाकी 4 ट्रेनों हर रोज आवाजाही करती हैं। इन ट्रेनों के नंबर, टाइमिंग और किराया जानिए और महाकुंभ स्नान के लिए प्रोग्राम बनाइए।

Mahakumbh Special Trains

महाकुंभ के लिए दिल्ली से 5 ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।

Mahakumbh Special Trains from Delhi: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 लगा है, जो 26 फरवरी तक चलेगा। 14 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 10 दिन में करीब 10 करोड़ लोग पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ तक लोगों को पहुंचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट अपने-अपने स्तर पर जरूरी इंतजाम कर चुके हैं।

विज्ञापन

भारतीय रेलवे भी पहले दिन से अलग-अगल राज्यों और शहरों से महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें दौड़ा रहा है। आज हम आपको दिल्ली से महाकुंभ जाने वाली 5 स्पेशल ट्रेनों के बारे में बताएंगे। अगर आप दिल्ली रेलवे स्टेशन से महाकुंभ के लिए ट्रेन पकड़ना चाहते हैं तो इन 5 ट्रेनों के नंबर, टाइमिंग और टिकट का किराया नोट कर लीजिए। यह ट्रेनें 26 फरवरी तक दौड़ती रहेंगी तो वीडियो देखिए और इन ट्रेनों के नंबर, टाइमिंग और किराया जानिए…

विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र मेल

ट्रेन नंबर 15657 ब्रह्मपुत्र मेल पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना होती है और सुबह 8 बजे प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। यह ट्रेन हर रोज दौड़ती है।

विज्ञापन

हमसफर एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 12276 हमसफर एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात साढ़े 10 बजे रवाना होती है और सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। यह ट्रेन सप्ताह में 4 दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को दौड़ती है।

नेताजी एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 12312 नेताजी एक्सप्रेस दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन से सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर रवाना होती है और शाम 5 बजे प्रयागराज पहुंचती है। यह ट्रेन भी हर रोज प्रयागराज जाती है।

विज्ञापन

प्रयागराज एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन रात 10 बजकर 10 मिनट पर रवाना होती है और सुबह 7 बजे प्रयागराज पहुंचती है। यह ट्रेन भी हर रोज दिल्ली से प्रयागराज जाती है।

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस हर रोज प्रयागराज जाती है। यह ट्रेन रात 10 बजकर 40 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होती है और सुबह 7 बजे प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंचती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ