Lok Adalat 2025: आज दिल्ली में लोक अदालत 2025 आज लगी है, जिसमें लंबित ट्रैफिक जुर्माने के अलावा कई मामलों का निपटारा किया जाएगा। अगर आपने भी ट्रैफिक जुर्माने की रकम ज्यादा होने की वजह से अभी तक नहीं भरी है, तो आज इस जुर्माने को कम कराने का मौका है। लोक अदालत का आयोजन दिल्ली सभी कोर्ट में किया जाएगा। हालांकि, यहां पर सभी मामलों पर फैसला नहीं सुनाया जाएगा, क्योंकि इसमें चालान या नोटिस की लिमिट 1,80,000 तय की गई है। अगर आप भी लोक अदालत में जा रहे हैं, तो किस अदालत में जा सकते है? अगर इस अदालत में आप अपॉइंटमेंट नहीं ले पाएं हैं, तो अगली लोक अदालत कब लगेगी? जानिए सबकुछ।
लोक अदालत क्या?
लोक अदालत का आयोजन लोगों को राहत देने के लिए किया जाता है। चूंकि, इसका आयोजन आम जनता के लिए होता है, इसी वजह से इसको जन अदालत के नाम भी जाना जाता है। इस अदालत में आप लंबित कानूनी और विवादों का आपसी सहमति से निपटान करा सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर ट्रैफिक चालान की रकम को भी कम कराया जा सकता है। इसके अलावा, लोक अदालत में संपत्ति अधिग्रहण, फाइनेंशियल और मैरिटल इश्यू जैसे पारिवारिक मामलों समेत कई मामलों का निपटारा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Lok Adalat 2025: अपॉइंटमेंट चाहिए तो ऐसे करें आवेदन, फैसला ऑन द स्पॉट
किन कोर्ट में होगी सुनवाई?
दिल्ली के जिन लोगों ने लोक अदालत के लिए अपॉइंटमेंट लिया है, उनके लिए कई कोर्ट में सुनवाई होगी। आप भी 1,80,000 केस में शामिल हैं, तो द्वारका कोर्ट, कड़कड़डूमा कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट, रोहिणी कोर्ट, राउज एवेन्यू कोर्ट, साकेत कोर्ट और तीस हजारी कोर्ट में जा सकते हैं। इस अदालत का आयोजन आज शाम तक होगा।
अगली लोक अदालत कब?
साल 2025 की पहली लोक अदालत का आयोजन आज यानी 8 मार्च को किया जा रहा है। वहीं, जो लोग इसमें शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके लिए अगली अदालत 10 मई, 13 सितंबर और 13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। अगर आप भी इसमें अपना केस ले जाना चाहते हैं, तो इसके लिए 10 मई वाली अदालत के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में किन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये? क्या होंगी शर्तें, जानिए सबकुछ
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
15 mins agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
2 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
14 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
15 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
20 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
22 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
22 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines