---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली में किन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये? क्या होंगी शर्तें, जानिए सबकुछ

Mahila Samriddhi Yojana: 8 मार्च को इंटरनेशनल महिला दिवस के मौके पर दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा ऐलान हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मीटिंग में महिला समृधि योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख पर मुहर लग चुकी है।

Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के लिए पिटारा खोला, जिसमें दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये महीने देने का ऐलान किया गया। आज कैबिनेट मीटिंग में महिला समृधि योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख पर मुहर लग चुकी है। जानकारी के मुताबिक, JLN के मंच से जेपी नड्डा इसके रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान कर सकते हैं। इस योजना के तहत किन महिलाओं को पैसे मिलेंगे और क्या पात्रता होगी? योजना का लाभ लेने के लिए क्या शर्ते रखी गई हैं? इससे जुड़ी पूरी जानकारी यहां पर पढ़िए।

क्या होंगी शर्ते?

दिल्ली में रहने वाली 18-60 साल की उम्र की महिलाएं इस योजना में हिस्सा ले सकती हैं। इन महिलाओं के परिवार की सालाना इनकम 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही वह महिलाएं जो टैक्स न देती हों, वह सभी महिला समृद्धि योजना के लिए पात्र होंगी। वह महिलाएं जो सरकारी कर्मचारी हों या फिर किसी सरकारी योजनाओं से आर्थिक मदद ले रही हों, वह भी इस योजना में शामिल नहीं होंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: महिलाओं को 8 मार्च को 2500 रुपये के साथ मिलेगी एक और सौगात, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान

डॉक्यूमेंट्स क्या होने चाहिए?

इस योजना के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी, उसके लिए अभी लिस्ट जारी नहीं की गई है। हालांकि, फिर भी जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी उसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देना होगा। फॉर्म में लाभार्थी का नाम, स्थान, पता और आधार कार्ड से जुड़ा बैंक खाता, साथ ही परिवार के सदस्यों की जानकारी देनी होगी। ऐलान के साथ ही इस योजना से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आ जाएंगी।

---विज्ञापन---

कैसे करें आवेदन?

दिल्ली सरकार वर्तमान में एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करेगी। जिसके जरिए ही 2500 रुपये के लिए आवेदन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फॉर्मों पर दी गई जानकारी को सत्यापित करने और पात्र लोगों की पहचान के लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने कई विभागों से जानकारी शेयर करने को कहा है, जिससे लाभार्थियों की पहचान की जा सके।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में किन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये? जानें महिला समृद्धि योजना की पूरी जानकारी

---विज्ञापन---
First published on: Mar 08, 2025 09:11 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola