---विज्ञापन---

Lok Adalat 2025: अपॉइंटमेंट चाहिए तो ऐसे करें आवेदन, फैसला ऑन द स्पॉट

Lok Adalat 2025: दिल्ली में इसी महीने लोक अदालत लगने वाली है। अगर आपका भी ट्रैफिक चालान कटा है, तो यहां पर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। जानिए इसका प्रोसेस क्या रहता है।

Lok Adalat 2025: दिल्ली में ट्रैफिक रूल्स काफी सख्त हैं, जिसके चलते कई बार आपका चालान कट जाता है। लोगों के लिए यह काफी परेशान करने वाला हो सकता है, क्योंकि कई बार आपको पता ही नहीं होता कि आपने रूल तोड़ दिया है। हालांकि, इन जुर्मानों से निपटाने के लिए कई तरीके भी निकाले गए हैं। जिसके लिए लोक अदालत एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। इस अदालत में काफी हद तक अपना चालान कम कराया जा सकता है। उसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

8 मार्च को लगेगी अदालत

दिल्ली में लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे के लिए 8 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। जहां पर भुगतान योग्य सभी चालानों का निपटारा किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि इस लोक अदालत में कुल 1.80 लाख चालानों का निपटारा होगा। जो लोग 8 मार्च को अदालत आ रहे हैं, उन सभी के सलाह दी गई है कि वह अपना चालान डाउनलोड करके अदालत पहुंचे। 3 मार्च से https://traffic.delhipolice.gov.in/notice/lokadala वेबसाइट पर चालान डाउनलोड किए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Delhi: जल्द बदलेगी यमुना की सूरत, चलेगा क्रूज, सरकार ने बनाया स्पेशल प्लान

कहां लगेगी अदालत?

8 मार्च 2025 को लगने वाली लोक अदालत का आयोजन कई कोर्ट में होगा। जिसमें द्वारका, कड़कड़डूमा, पटियाला हाउस, रोहिणी, राउज एवेन्यू, साकेत और तीस हजारी कोर्ट का नाम शामिल है।

---विज्ञापन---

क्या रहेगा प्रोसेस?

दिल्ली में लोक अदालतों के जरिए मामलों को निपटाने के लिए पहले से अपॉइंटमेंट लेना जरूरी होता है। इसके लिए स्थानीय अदालत द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक अपॉइंटमेंट लें। इसके लिए सबसे पहले राज्य यातायात पुलिस पोर्टल या राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण पोर्टल पर जाना होगा। जहां पर लोक अदालत का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद जेनरेट टोकन का ऑप्शन दिखेगा। उसमें मांगी गई जानकारी भरकर टोकन जेनरेट कर लें। इसके बाद अपॉइंटमेंट का प्रिंट निकालकर दी गई तारीख पर अदालत में पहुंच जाएं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेंगे 2500 रुपये? सामने आई तारीख और जगह

---विज्ञापन---
First published on: Mar 04, 2025 08:46 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola