---विज्ञापन---

2025 की पहली Lok Adalat आज, जानें कब तक चलेगी और किन मामलों का होगा निपटारा?

Lok Adalat 2025: दिल्ली में आज लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। अगर आपका भी ट्रैफिक चालान कटा है, तो यहां पर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। जानिए इस अदालत में ट्रैफिक चालान के अलावा किन मामलों का निपटारा किया जाएगा?

Lok Adalat 2025: आज दिल्ली में लोक अदालत 2025 आज लगी है, जिसमें लंबित ट्रैफिक जुर्माने के अलावा कई मामलों का निपटारा किया जाएगा। अगर आपने भी ट्रैफिक जुर्माने की रकम ज्यादा होने की वजह से अभी तक नहीं भरी है, तो आज इस जुर्माने को कम कराने का मौका है। लोक अदालत का आयोजन दिल्ली सभी कोर्ट में किया जाएगा। हालांकि, यहां पर सभी मामलों पर फैसला नहीं सुनाया जाएगा, क्योंकि इसमें चालान या नोटिस की लिमिट 1,80,000 तय की गई है। अगर आप भी लोक अदालत में जा रहे हैं, तो किस अदालत में जा सकते है? अगर इस अदालत में आप अपॉइंटमेंट नहीं ले पाएं हैं, तो अगली लोक अदालत कब लगेगी? जानिए सबकुछ।

लोक अदालत क्या?

लोक अदालत का आयोजन लोगों को राहत देने के लिए किया जाता है। चूंकि, इसका आयोजन आम जनता के लिए होता है, इसी वजह से इसको जन अदालत के नाम भी जाना जाता है। इस अदालत में आप लंबित कानूनी और विवादों का आपसी सहमति से निपटान करा सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर ट्रैफिक चालान की रकम को भी कम कराया जा सकता है। इसके अलावा, लोक अदालत में संपत्ति अधिग्रहण, फाइनेंशियल और मैरिटल इश्यू जैसे पारिवारिक मामलों समेत कई मामलों का निपटारा किया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Lok Adalat 2025: अपॉइंटमेंट चाहिए तो ऐसे करें आवेदन, फैसला ऑन द स्पॉट

---विज्ञापन---

किन कोर्ट में होगी सुनवाई?

दिल्ली के जिन लोगों ने लोक अदालत के लिए अपॉइंटमेंट लिया है, उनके लिए कई कोर्ट में सुनवाई होगी। आप भी 1,80,000 केस में शामिल हैं, तो द्वारका कोर्ट, कड़कड़डूमा कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट, रोहिणी कोर्ट, राउज एवेन्यू कोर्ट, साकेत कोर्ट और तीस हजारी कोर्ट में जा सकते हैं। इस अदालत का आयोजन आज शाम तक होगा।

अगली लोक अदालत कब?

साल 2025 की पहली लोक अदालत का आयोजन आज यानी 8 मार्च को किया जा रहा है। वहीं, जो लोग इसमें शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके लिए अगली अदालत 10 मई, 13 सितंबर और 13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। अगर आप भी इसमें अपना केस ले जाना चाहते हैं, तो इसके लिए 10 मई वाली अदालत के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली में किन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये? क्या होंगी शर्तें, जानिए सबकुछ

First published on: Mar 08, 2025 11:24 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola