Delhi Assembly Election 2025 Hot Seats Results Latest News: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों की गिनती जारी है। बता दें कि दिल्ली की 11 सीटें ऐसी हैं, जो मुस्लिम बहुल हैं। इनमें 6 सीटें ऐसी हैं, जिन पर फिलहाल बीजेपी आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है। ओखला सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान पीछे चल रहे हैं। भाजपा बल्लीमारान सीट पर भी आगे चल रही है। फिलहाल बीजेपी 39, आप 30 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।
यह भी पढ़ें:Live New Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली सीट पर आगे निकले अरविंद केजरीवाल
कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट नीरज बसोया 400 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भी मुस्लिम मतदाताओं की खासी आबादी है। यहां आम आदमी पार्टी पिछड़ रही है। बल्लीमारान सीट की बात करें तो बीजेपी के कमल बागड़ी को अब तक 4211 वोट मिले हैं। वे 214 वोटों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट इमरान हुसैन उनसे पीछे चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Live Delhi Chandni Chowk Election Result 2025: आप ने बनाई बढ़त, कांग्रेस-बीजेपी पिछड़ी
मुस्लिम बहुल सीटों की बात करें तो पिछली बार बीजेपी को सिर्फ 11 में से 2 सीटें मिली थीं। आम आदमी पार्टी ने 9 सीटों पर जीत हासिल की थी। सीलमपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के लिए कुछ राहत है। यहां से पार्टी के उम्मीदवार जुबैर अहमद 1325 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के अनिल गौड़ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
मुस्तफाबाद सीट भी मुस्लिम बहुल है। यहां AIMIM ने ताहिर हुसैन, आम आदमी पार्टी ने आदिल खान, कांग्रेस ने अली मेंहदी को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने इस सीट से मोहन सिंह बिष्ट पर दांव खेला है। फिलहाल मोहन बिष्ट करीब 16181 वोटों से आगे चल रहे हैं। AIMIM कैंडिडेट ताहिर हुसैन पांचवें नंबर पर चल रहे हैं।
मटिया महल विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल लगभग 8 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक आसिम मोहम्मद खान और बीजेपी ने दीप्ति इंदौरा को मैदान में उतारा है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
9 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
12 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
22 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines