---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Delhi Chandni Chowk Election Result 2025: рдЪрд╛рдВрджрдиреА рдЪреМрдХ рд╕реЗ рдкреБрдирд░рджреАрдк рд╕рд╛рд╣рдиреА 16 рд╣рдЬрд╛рд░ рд╕реЗ рдЕрдзрд┐рдХ рд╡реЛрдЯреЛрдВ рд╕реЗ рдЬреАрддреЗ

Delhi Chandni Chowk Chunav Results 2025 Updates: рджрд┐рд▓реНрд▓реА рд╡рд┐рдзрд╛рдирд╕рднрд╛ рдЪреБрдирд╛рд╡ 2025 рдХреЗ рдирддреАрдЬреЗ рдЖ рдЪреБрдХреЗ рд╣реИрдВред рдЪрд╛рдВрджрдиреА рдЪреМрдХ рд╕реАрдЯ рдкрд░ рдЖрдк, рдХрд╛рдВрдЧреНрд░реЗрд╕ рдФрд░ рдмреАрдЬреЗрдкреА рдореЗрдВ рддреНрд░рд┐рдХреЛрдгреАрдп рдореБрдХрд╛рдмрд▓реЗ рдХреЗ рдЖрд╕рд╛рд░ рдереЗ, рд▓реЗрдХрд┐рди рдЖрдк рдиреЗ рдмрд╛рдЬреА рдЕрдкрдиреЗ рдирд╛рдо рдХрд░ рд▓реА рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

LIVE Delhi Chandni Chowk Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं। शुरुआती रुझानों में चांदनी चौक से आप के पुरनदीप साहनी आगे चल रहे थे। वे 16572 वोटों से जीते हैं। वहीं, कांग्रेस और बीजेपी शुरुआत में ही पिछड़ गए थे। विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। चांदनी चौक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस तीनों के उम्मीदवारों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी थी। तीनों पार्टियों ने इस बार बड़े चेहरों पर दांव खेला था। आम आदमी पार्टी ने पुनरदीप साहनी, भाजपा ने सतीश जैन और कांग्रेस ने यहां से मुदित अग्रवाल को टिकट दिया था। इस चुनाव में पुनरदीप साहनी को 38993, सतीश जैन को 22421 और मुदित अग्रवाल को 9065 वोट मिले। 

भाजपा प्रत्याशी सतीश जैन को राजनीति का मंझा खिलाड़ी कहा जाता है। 1967 में जनसंघ से राजनीतिक सफर शुरू किया। इसके बाद RSS से जुड़े। 1997 से 2002 तक पार्षद रहे हैं। इसके बाद 2002 में मॉडल टाउन सीट के प्रभारी बने। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। इसी वजह से भाजपा ने चांदनी चौक से टिकट दिया था। कांग्रेस ने मुदित अग्रवाल पर दांव खेला था। मुदित कांग्रेस के कद्दावर नेता और चांदनी चौक सीट से सांसद रह चुके जयप्रकाश अग्रवाल के बेटे हैं। उनका परिवार यहां पिछले 100 साल से रह रहा है। इसी वजह से कांग्रेस ने मुदित अग्रवाल को टिकट दिया था।

---विज्ञापन---

 

आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह साहनी के बेटे पुनरदीप साहनी को इस सीट से मैदान में उतारा था। पुनरदीप मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी के पार्षद रह चुके हैं। उन्हें स्थानीय होने का फायदा मिला। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी को इस सीट पर 31 साल से जीत का इंतजार था। 2015 में इस सीट से अलका लांबा ने चुनाव लड़ा था। लांबा का पार्टी नेतृत्व से मतभेद हो गया था। 2019 में उन्होंने रिजाइन कर दिया, उसके बाद कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। कांग्रेस ने उनको उपचुनाव में उतारा, लेकिन वे तीसरे नंबर पर रही थीं।

---विज्ञापन---

अब तक बने विधायक

वर्ष  प्रत्याशी  पार्टी
1993 वासुदेव कप्तान भाजपा
1998 प्रहलाद सिंह साहनी कांग्रेस
2003 प्रहलाद सिंह साहनी कांग्रेस
2008 प्रहलाद सिंह साहनी कांग्रेस
2013 प्रहलाद सिंह साहनी कांग्रेस
2015 अलका लांबा आप
2020 प्रहलाद सिंह साहनी आप

 

First published on: Feb 08, 2025 09:22 AM

End of Article

About the Author

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola