New Delhi Assembly Election Result 2025: हार गए केजरीवाल, BJP के प्रवेश वर्मा की बड़ी जीत

New Delhi Chunav Results 2025 Latest News Updates: नई दिल्ली सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। यहां पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल 3000 वोटों से हार गए हैं।

New Delhi Election Voting Results 2025

New Delhi Election Voting Results 2025

New Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई। नई दिल्ली विधानसभा सीट दिल्ली की सबसे हॉट सीटों में से एक है। इस सीट से पिछले 10 साल से अरविंद केजरीवाल विधायक थे और वे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री भी थे। अब वोटों की गिनती पूरी हो गई है। नई दिल्ली सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। यहां केजरीवाल 3000 वोटों से हार गए हैं।

विज्ञापन

इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट के चुनावी रण में एक पूर्व मुख्यमंत्री के सामने 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे हैं। भाजपा ने पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इस सीट से पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा के मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व CM शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट दिया है।

विज्ञापन

ऐसे में इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर है। दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला है तो इस बार देखना यह है कि अरविंद केजरीवाल हैट्रिक लगाने में कामयाब होते हैं या भाजपा-कांग्रेस कोई कमाल दिखाती हैं। नई दिल्ली सीट से सबसे ज्यादा 23 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

नई दिल्ली विधानसभा सीट चुनाव परिणाम 2025

विज्ञापन
उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम चुनाव परिणाम
अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी हार
प्रवेश वर्मा भारतीय जनता पार्टी जीत
संदीप दीक्षित कांग्रेस हार

नई दिल्ली सीट के जातीय समीकरण

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में नई दिल्ली में 146000 वोटर्स थे। अब यह संख्या करीब 190000 हजार है। यहां अधिकतर सरकारी कार्यालय हैं। कुछ झुग्गी बस्तियों और कॉलोनियों को छोड़कर अधिकतर इलाका पॉश है, जहां अमीर वर्ग के लोग रहते हैं। सांसदों के सरकारी आवास नई दिल्ली में हैं। केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों के सरकारी क्वार्टर हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों की अच्छी संख्या है। वाल्मिकी मतदाता यहां सबसे बड़ी तादाद में हैं। धोबी समुदाय भी है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट के वोटर्स जीत में अहम भूमिका निभाते हैं। इस एरिया में ब्राह्मण, पंजाबी, खत्री और दलित वर्ग के लोग रहते हैं। ब्राह्मण वोटर्स कांग्रेस और भाजपा का परंपरागत वोट बैंक हैं। पंजाबी और खत्री भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों का वोट बैंक हैं। दलित वोटर्स भी आम आदमी पार्टी का मजबूत गढ़ हैं। इस सीट से पिछले 3 विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पकड़ मजबूत रही, लेकिन देखना यह है कि क्या इस बार इस क्षेत्र के वोटर्स समीकरण बदलेंगे?

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव परिणाम 2020

  • आप के अरविंद केजरीवाल को 46,758 वोट मिले
  • भाजपा के सुनील कुमार यादव को 25,061 वोट मिले
  • कांग्रेस के रोमेश सभरवाल को 3,220 वोट मिले

विधानसभा चुनाव परिणाम 2015

  • आप के अरविंद केजरीवाल को 57,213 वोट मिले
  • भाजपा की नूपुर शर्मा को 25,630 वोट मिले
  • कांग्रेस की किरण वालिया को 4,781 वोट मिले

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ