राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चीफ अभिजीत दिपके की लीडरशिप में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच दिल्ली प्रशासन ने शराब की दुकानों को लेकर बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए शराब की दुकानों के बंद होने के समय में अस्थायी बदलाव किया है. दिल्ली सरकार ने निर्देश जारी कर वीकेंड समाप्त होने तक सभी लाइसेंस प्राप्त शराब की दुकानों को रात 8 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया है. इस फैसले से पहले सामान्य दिनों में शराब की दुकानें रात 10 बजे तक खुली रहती थीं.
सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फैसला दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि जंतर-मंतर और सेंटर दिल्ली के आसपास लगातार चल रहे प्रदर्शनों के कारण भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है. ऐसे में प्रशासन नहीं चाहता कि देर रात तक शराब की बिक्री से किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति या कानून-व्यवस्था की चुनौती पैदा हो.
यह भी पढ़ें: अभिजीत दिपके को हुआ टाइफाइड, वीडिया जारी कर खुद दी जानकारी, 28 जून से जंतर-मंतर पर धरनारत हैं CJP प्रमुख
आबकारी विभाग करेगा निगरानी
बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को भी कई इलाकों में शराब की दुकानों को बिना निर्धारित समय से पहले बंद करा दिया गया था. इससे कई ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा. इसके बाद शुक्रवार को प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि वीकेंड के दौरान सभी दुकानें रात 8 बजे तक ही संचालित होंगी. आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन को आदेश के पालन की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: PM मोदी का इंस्टाग्राम मंत्र! मंत्रियों से बोले- रील्स बनाइए, जानिए उनकी कैबिनेट में किससे कितने फॉलोअर्स
गौरतलब है कि राजधानी में पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में गंभीर खामियां रही हैं और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
25 mins agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 hr agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
6 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
20 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
20 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
22 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
23 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines