Justice Clock Installed Outside Supreme Court: दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर ‘जस्टिस क्लॉक’ लग गई है। इसने काम करना भी शुरू कर दिया गया है। यह क्लॉक लोगों को बताएगी कि सुप्रीम कोर्ट में कितने केस पेंडिंग हैं? कितने दिन, महीने और साल पुराने हैं? कब और कितने केस दायर हुए हैं और कितने केसों का निपटारा हो चुका है। ताजा अपडेट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में आज 35 नई याचिकाएं दाखिल हुईं, जबकि अब तक 10 मामलों का निपटारा हुआ है। पिछले हफ्ते 667 मामले दायर हुए थे, लेकिन एक भी मामले का निपटारा नहीं हुआ था, क्योंकि दुर्गा पूजा की छुट्टियां थीं।
सभी हाईकोर्ट में जस्टिस क्लॉक लगाने की योजना
बता दें कि जस्टिस कलॉक को इंसाफ की घड़ी भी कहा जाता है। देश में सबसे पहली जस्टिस क्लॉक गुजरात हाईकोर्ट में 17 जनवरी 2022 को लगी थी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस DY चंद्रचूड़ ने इस क्लॉक का उद्घाटन किया था। इसके बाद 2 साल में कई कोर्ट में जस्टिस क्लॉक लगाई जा चुकी है। भारत सरकार की योजना देश की सभी हाईकोर्ट में जस्टिस क्लॉक लगाने की है, ताकि न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। लोगों को अपनी न्याय व्यवस्था और इंसाफ प्रक्रिया की जानकारी मिलती रहे। इस क्लॉक के आधार पर उच्च न्यायालयों की रैकिंग भी तय होगी। इस रैकिंग के आधार पर न्यायालयों को सम्मानित किए जाने का योजना है। रैंकिंग तय होने से न्यायालयों को तेजी से मामले निपटाने की प्रोत्साहन मिलेगा और पेंडिंग केस निपटेंगे।
यह भी पढ़ें:अब फ्लाइटों में नहीं मिलेगा खाना! इस बड़ी एयरलाइन ने बंद की फूड सर्विस, जानें क्यों लिया फैसला?
क्या है जस्टिस क्लॉक?
जस्टिस क्लॉक कोई दीवार घड़ी नहीं है, बल्कि यह एक डिजिटल बोर्ड है, जिसमें सॉफ्टवेयर लगा है। इस तरह का बोर्ड लोगों ने बसों, ऑफिसों और शोरूम के बाहर देखा होगा। इस क्लॉक में इंस्टॉल हुए सॉफ्टवेयर को केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय ने डिजाइन करवाया है। इस सॉफ्टवेयर से सभी उच्च न्यायालय इंटर-कनेक्ट होंगे। इस जस्टिस क्लॉक को हर रोज अपडेटट किया जाएगा। वहीं मंत्रालय की वेबसाइट पर यह सॉफ्टवेयर उपलब्ध रहेगा, जिसमें देशभर की कोर्ट से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। देश के किसी भी राज्य का नाम, किसी भी कोर्ट का नाम, किसी भी जज का नाम और किसी भी केस नंबर डालते ही, सारा रिकॉर्ड डिस्पले हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:दिल्लीवासी इस दिवाली भी पटाखे नहीं फोड़ पाएंगे; AAP सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
17 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
20 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
1 day agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines