जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी(JNU) एक बार फिर सुर्खियों में है. शुक्रवार को यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया. उनपर करीब 10 छात्रों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमिटी (IC) ने इन आरोपों की जांच की और उसके बाद ये एक्शन लिया. JNU ने 9 अक्टूबर को एक आदेश जारी किया, जिसमें बताया गया कि IC ने प्रोफेसर अकोइजम के खिलाफ पूरी जांच के बाद ही उन्हें नौकरी से निकालने का फैसला लिया गया.
ये भी पढ़ें: ‘मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास…’, दिल्ली में CJP प्रदर्शन मामले पर CJI की अहम टिप्पणी
कमेटी ने की कड़ी सजा की मांग
प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के तहत ‘सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स’ में पढ़ाते थे. कमेटी ने उनके खिलाफ कड़ी सजा की मांग की थी. वाइस-चांसलर शांतिश्री डी पंडित के हस्ताक्षर वाले आदेश में कहा गया, ”सही प्रक्रिया का पालन करते हुए, सभी मौजूद तथ्यों पर विचार करने और इंटरनल कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर यूनिवर्सिटी की सेवा से बर्खास्त किया जाता है.” आदेश में सजा देते समय सर्विस नियमों और सेंट्रल सिविल सर्विसेज (क्लासिफिकेशन, कंट्रोल एंड अपील) रूल्स के नियम 11(ix) का हवाला दिया गया.
क्या थे आरोप?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोफेसर अकोइजम पर करीब एक महीने पहले कम से कम 10 छात्रों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. उन्होंने JNU प्रशासन के आगे दर्ज कराई गई अपनी शिकायतों में कहा था कि कैंपस में रहने वाले अकोइजम छात्रों को इकट्ठा होने के लिए अपने घर बुलाते थे और उनका यौन उत्पीड़न करते थे. कुछ शिकायतों में ये भी आरोप लगाया गया कि वो क्लास के दौरान अश्लील टिप्पणियां भी करते थे. छात्रों की शिकायत के बाद यूनिवर्सिटी ने जांच शुरू की और रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषी करार देते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का असर
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
4 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
8 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
8 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
9 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
10 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
10 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
12 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
13 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines