Man Stabbed To Death: दिल्ली में एक बार फिर चाकूबाजी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जाफराबाद में हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में कुछ लोगों को एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए देखा जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पहचान 25 साल के सलमान के रूप में हुई है। सलमान का एक लड़की से अफेयर था। इस बात की जानकारी जब लड़की के परिजन को हुई तो उन्होंने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। कहा जा रहा है कि नाराज लड़की पिता और दो भाइयों ने सलमान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों में एक नाबालिग बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे आप विधायक सोमनाथ भारती, कहा- मदद के लिए आगे आएं लोग, मानव सेवा ही माधव सेवा
https://twitter.com/ANI/status/1681214169457254402
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को जब सलमान जाफराबाद में एक संकरी गली में बाइक से जा रहा था, तब उसकी प्रेमिका के पिता मंजूर, भाई मोसिन और एक अन्य नाबालिग भाई ने सलमान पर हमला कर दिया।
वीडियो में आरोपियों को हथियार लहराते हुए और सलमान पर बार-बार चाकू से हमला करते हुए देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि वारदात के दौरान सलमान के साथ दो अन्य लोग बाइक पर सवार थे, लेकिन हमले के बाद वे वहां से भाग निकले।
सलमान का दो साल से चल रहा था अफेयर
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सलमान और उसकी प्रेमिका पिछले दो साल से रिलेशन में थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5.15 बजे एक इमरजेंसी कॉल मिली, जिसमें जाफराबाद के चौहान बांगर में कल्याण सिनेमा के पास गली नंबर-2 में चाकूबाजी की घटना की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के क्लब की लिफ्ट में 10 घंटे तक फंसे रहे 10 लोग, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला
पुलिस ने बताया कि सलमान की गर्दन और सीने में चाकू मारा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंजूर और उसके बेटे, जो सभी फरार हैं, पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
3 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
16 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
16 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
19 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
19 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
21 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines