Jackals Escape: दिल्ली के चिड़ियाघर से भाग निकले 'जैकॉल', तलाश में जुटी टीम; कितना खतरनाक है ये जानवर?

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. इस घटना की जानकारी मिलते ही चिड़ियाघर मैनेजमेंट ने तुरंत सियारों की खोज में एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

Delhi Zoo
विज्ञापन

Delhi Zoo: दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पर्क (NZP) में उस समय हड़कंप मच गया जब लापरवाही के चलते कुछ सियार (जैकॉल) बीते शनिवार अपने बाड़े से निकलकर खुले स्थान में फरार हो गए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाड़े से 4 सियार फरार हुए थे, जिनमें से एक को रविवार के दिन पकड़ लिया गया, जबकि 3 अभी भी लापता है. दिल्ली चिड़ियाघर का प्रशासन और वन विभाग की टीम, लापता सियारों को खोजने में जुट गई हैं. जू के आस-पा रहने वाले लोगों से अपील भी की गई है कि अगर उनके इलाके में किसी सियार को देखा जाता है तो इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दें.

यह भी पढ़ें: Dharmendra Funeral: हाई सिक्योरिटी के बीच हुआ हीमैन का अंतिम संस्कार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

विज्ञापन

सियारों के फरार होने की खबर से अब वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. इस घटना की जानकारी मिलते ही चिड़ियाघर मैनेजमेंट ने तुरंत सियारों की खोज में एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्च टीमें लगातार चिड़ियाघर के पास के जंगलों में सियारों की तलाश में पेट्रोलिंग कर रही है. सियारों के भागने की जानकारी देने वाले एक अधिकारी ने बताया कि बाड़े की फेंसिंग में एक बड़ा गैप ता, जिसका फायदा उठाकर सियार वहां से भाग निकले. ये रास्ता चिड़ियाघर की बाहरी बाउंड्री के करीब जंगल में खुलता है. आशंका जताई जा रही है कि लापता सियार वहीं छिपे हो सकते हैं.

कितना खतरनाक होता है ये जानवर?


जू के डायरेक्टर संजीत कुमार ने कहा कि सियारों के खुले में घूमने से चिड़ियाघर में आने वाले लोगों को कोई खतरा नहीं है. इन जानवरों को टूरिस्ट ट्रैफिक से दूर रखा गया है. हालांकि सियार के स्वभाव की बात करें तो वो कई परिस्थितियों में खतरनाक साबित हो सकता है. सियार भी झुंड और परिवार में रहना पसंद करते हैं. खतरा महसूस होने पर ये जवाबी हमला भी करने से पीछे नहीं हटते. सियार सर्वाहारी होते हैं, जो अपने से छोटे जंगली जानवरों का शिकार करत है. भारत में एक मामला सामने आया था, जब सियार ने किसी इंसान के बच्चे पर हमला किया. हालांकि जैकॉल वयस्क इंसानों पर हमला नहीं करते. वो पक्षियों का शिकार करना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ