Delhi Metro Shameful Act: दिल्ली मेट्रो में युवक-युवतियों द्वारा की जा रही अश्लील हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यह स्थिति तब है जब दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने इस तरह की हरकतों पर सख्ती बरतने के साथ कार्रवाई की घोषणी भी की है। इसके साथ ही ऐसा करने वालों पर कार्रवाई भी कर चुका है। पिछले कुछ महीनों के दौरान मेट्रो के कोच में सरेआम युवक-युवती का गले मिलना और एक-दूसरे को ‘किस’ करने जैसे मामले सामने आए हैं। इसी तरह की हरकतें मेट्रो स्टेशन परिसर में देखी गई हैं।
एक मामले में तो एक शख्स सिर्फ बनियान और तौलिये में मेट्रो कोच में प्रवेश कर गया। उसे देखकर कुछ लोगों को हंसी आई तो कुछ ने शर्मिंदगी महसूस की। इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले दिनों एक युवक-युवती बेहद आपत्तिजनक हालत में मेट्रो ट्रेन की फर्श पर नजर आए। ये बेहद शर्मनाक हरकत कर रहे थे।
डांस करने के भी कई वीडियो आए सामने
वीडियो और रील बनाने के मकसद से युवक-युवतियों के डांस करने बहुत वीडियो सामने आए हैं। मेट्रो में इस तरह डांस करने के वीडियो एक-दो नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में सोशल मीडिया वायरल हैं। इसके चलते कई बार महिलाओं और बच्चों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।
DMRC
अश्लील हरकत पर लें मदद
उधर, मेट्रो कोच में अश्लील वीडियो की जानकारी देने के लिए DMRC ने 2 मोबाइल नंबर जारी किए हैं। दिल्ली मेट्रो के अनुसार, कोई भी यात्री मोबाइल नंबर 8745001709 और 9210104955 पर ट्रेन के अंदर किसी भी तरह की अश्लील और गलत हरकत करने के बारे में जानकारी दे सकते हैं। जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। इसके साथ ही ऐसा करने वाले शख्स पर कार्रवाई भी की जाएगी।
अंतरिक्ष से कैसी दिखती है अपनी धरती, Chandrayaan-3 ने जारी की ताजा तस्वीर
Lok Sabha Election 2024: पंजाब में सभी 13 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, AAP से नहीं होगा समझौता
डीएमआरसी की ओर से लगातार सोशल मीडिया के जरिए भी यात्रियों से मेट्रो ट्रेनों में सभ्य तरीके से यात्रा करने की अपील की जाती रही है। यह भी कहा गया है कि अगर अन्य यात्री मेट्रो में सफर कर रहे हैं तो किसी व्यक्ति को आपत्तिजनक बर्ताव करते हुए देखते हैं तो उन्हें तुरंत डीएमआरसी की हेल्पलाइन पर पर कॉल करके इसकी सूचना देनी चाहिए।
समझें डीएमआरसी की मजबूरी
लगातार शिकायतें मिलने पर डीएमआरसी ने फ्लाइंग स्क्वॉड की संख्या बढ़ा दी है और ज्यादा सघन तरीके से चेकिंग और निगरानी रख रहा है। डीएमआरसी का यह भी कहना है कि मेट्रो में प्रतिदिन लाखों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में चलती ट्रेन के अंदर हर किसी पर नजर रखना संभव नहीं है। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है, वे आस-पास किसी को अश्लील हरकत करते देखते हैं तो तुरंत ही मेट्रो ट्रेन के कोच में लगे इमरजेंसी बटन को दबाकर ट्रेन ऑपरेटर को भी इसकी सूचना दें।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
24 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
37 mins agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
1 hr agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
8 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines