---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में सभी 13 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, AAP से नहीं होगा समझौता

Punjab Lok Sabha Election: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को चुनौती देने के लिए हाल ही में बनाए गए विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (INDIA) के लिए बुरी खबर है। पंजाब में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने यह कहकर आम आदमी पार्टी को झटका दिया है कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव 2024 […]

Punjab Lok Sabha Election: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को चुनौती देने के लिए हाल ही में बनाए गए विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (INDIA) के लिए बुरी खबर है। पंजाब में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने यह कहकर आम आदमी पार्टी को झटका दिया है कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य की सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

दिल्ली में भी समझौता होना मुश्किल

इससे साफ हो गया है कि पंजाब में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो इस फैसले का असर दिल्ली पर भी दिखाई दे सकता है, जहां पर कुल सात सीटें हैं। ऐसे में यहां पर AAP-कांग्रेस के बीच समझौता होना मुश्किल है। बताया जा रहा है कि दिल्ली आम आदमी पार्टी तुलनात्मक रूप से अधिक मजबूत है, ऐसे में यहां पर समझौते लिए दिक्कत आना तय है।

---विज्ञापन---

INDIA को भी लगेगा झटका

उधर, पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा के इस बयान के समय को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी दिल्ली सर्विस बिल के खिलाफ राज्यसभा में वोट करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया था, लेकिन पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ने की घोषणा से INDIA को भी बड़ा झटका लगा है।

गौरतलब है कि पटियाला जिले में बाढ़ प्रभावितों किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर समर्थन के लिए पहुंचे पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रताप सिंह बाजवा ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस की भागेदारी विभिन्न राज्यों में राज्यपालों और उपराज्यपालों से संबंधि मुद्दों पर समर्थन तक सीमित थी।

---विज्ञापन---

दिल्ली में ठीक नहीं कांग्रेस की स्थिति

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों ने INDIA नाम से एक गठबंधन बनाया है, जिसमें 18 राजनीतिक दल शामिल हैं। इनमें आम आदमी पार्टी भी शामिल है, जिसने दिल्ली के बाद पंजाब में भी कांग्रेस को हटाकर राज्य में सत्ता हासिल की है। AAP ने दिल्ली में तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शून्य पर समेट दिया है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Aug 10, 2023 08:47 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola