Bihar Man Death : देश में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा है। लू और हीटवेव से लोगों का हाल बेहाल है। दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से बिहार के एक युवक की मौत हो गई। उसने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दम तोड़ा। इसे लेकर डॉक्टर ने बताया कि युवक के शरीर का तापमान 107 डिग्री सेल्सियस को पार गया था, जोकि सामान्य से 10 डिग्री ज्यादा था।
सूरज की तपिश से दिल्ली झुलस रही है। तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। आईएमडी ने गर्मी से बचने की सलाह दी है। इस बीच राजधानी में बुधवार को हीटस्ट्रोक से पहली मौत हुई। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान बिहार के दरभंगा के रहने वाले एक युवक की जान चली गई। तेज बुखार होने पर उसे सोमवार की देर रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढे़ं : देहरादून में गर्मी से हाहाकार, झुलस रही दिल्ली, ये हैं देश के 10 सबसे गर्म शहर, देखें पूरी List
युवक को 107 डिग्री था बुखार
युवक का इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने बताया कि वह बिना कूलर या पंखे वाले घर में रह रहा था। उसे काफी तेज बुखार था। उन्होंने कहा कि उसके शरीर का तापमान 107 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा था, जिससे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढे़ं : 128 साल बाद प्रयागराज सबसे गर्म, हरियाणा में पारा 48.8 डिग्री, जानें देश का कैसा है मौसम
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी
आपको बता दें कि इस सीजन गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि देश का सबसे अधिक पारा रहा। हालांकि, अब मौसम विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि इतना तापमान कैसे पहुंचा? 14 इलाकों में कल 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान था।
संबंधित खबरें
सौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 hr agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
13 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
19 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
20 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines