---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

107 डिग्री पहुंचा बुखार, हीटस्ट्रोक से बिहार के युवक ने दिल्ली में तोड़ा दम

Delhi Heatstroke Death : राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। भीषण गर्मी से बिहार के एक युवक की मौत हो गई। उस युवक के शरीर का तापमान 107 डिग्री पहुंच गया था यानी उसे 107 डिग्री बुखार था। इलाज के दौरान उसने दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

---विज्ञापन---

Bihar Man Death : देश में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा है। लू और हीटवेव से लोगों का हाल बेहाल है। दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से बिहार के एक युवक की मौत हो गई। उसने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दम तोड़ा। इसे लेकर डॉक्टर ने बताया कि युवक के शरीर का तापमान 107 डिग्री सेल्सियस को पार गया था, जोकि सामान्य से 10 डिग्री ज्यादा था।

सूरज की तपिश से दिल्ली झुलस रही है। तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। आईएमडी ने गर्मी से बचने की सलाह दी है। इस बीच राजधानी में बुधवार को हीटस्ट्रोक से पहली मौत हुई। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान बिहार के दरभंगा के रहने वाले एक युवक की जान चली गई। तेज बुखार होने पर उसे सोमवार की देर रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : देहरादून में गर्मी से हाहाकार, झुलस रही दिल्ली, ये हैं देश के 10 सबसे गर्म शहर, देखें पूरी List

युवक को 107 डिग्री था बुखार

---विज्ञापन---

युवक का इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने बताया कि वह बिना कूलर या पंखे वाले घर में रह रहा था। उसे काफी तेज बुखार था। उन्होंने कहा कि उसके शरीर का तापमान 107 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा था, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढे़ं : 128 साल बाद प्रयागराज सबसे गर्म, हरियाणा में पारा 48.8 डिग्री, जानें देश का कैसा है मौसम

---विज्ञापन---

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी

आपको बता दें कि इस सीजन गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि देश का सबसे अधिक पारा रहा। हालांकि, अब मौसम विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि इतना तापमान कैसे पहुंचा? 14 इलाकों में कल 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान था।

---विज्ञापन---
First published on: May 30, 2024 01:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola