Five best places for Halloween Party in Delhi NCR: पश्चिमी देशों में उत्साह के साथ मनाए जाने वाले Halloween Day का भारत में भी काफी तेजी से प्रचलन देखने को मिल रहा है। देश के बड़े-बड़े शहरों में हर साल अक्टूबर के अंतिम दिन(31अक्टूबर) को ‘हैलोवीन डे’ के तौर पर मनाते हैं। इस दिन महानगरों में हैलोवीन थीम पर डरावनी पार्टियों में लोग शामिल होते हैं। इसमें लोग खुशी के साथ भूत-प्रेत, चुड़ैल और ड्रैकुला बनकर शहर में घूमते हैं।
यदि आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और हैलोवीन को शानदार तरीके से मनाना चाहते हैं तो हम आपको हेलोवीन पार्टी को यादगार बनाने के लिए दिल्ली-एनसीआर में पांच बेस्ट प्लेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर जाकर आपका आनंद दोगुना हो जाएगा।
ट्रिप्पी टकीला नोएडा
हैलोवीन पार्टी में जाने वालों के लिए ‘ट्रिप्पी टकीला की हैलोवीन पार्टी’ बेस्ट मानी जाती है। इस प्रोग्राम का आयोजन, ट्रिपी टकीला नोएडा, अपने जीवंत वातावरण(lively atmosphere) और अमेजिंग फूड और ड्रिंक्स के लिए जाना जाता है। आप भी, हाई-एनर्जी बीट्स की इस सनसनीखेज रात को न चूकें। अपने दोस्तों के साथ यहां आएं और लुत्फ उठाएं।
बोगी, महरौली-दक्षिणी दिल्ली
बोगी, आपकी हेलोवीन पार्टी की रात शुरू करने के लिए एक शानदार जगह है। यह खास जगह अपनी शानदार पार्टियों के लिए प्रसिद्ध है। बोगी, दिल्ली एनसीआर में लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस थीम डिजाइन और आपकी पसंदीदा ड्रिंक के साथ बेहतरीन हेलोवीन पार्टी के लिए जाने का स्थान है।
मार्बिया, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दक्षिणी दिल्ली
मार्बिया, एक शानदार हैलोवीन पार्टी सप्ताह के लिए तैयार हो रही है। आप भी अपने दोस्तों के साथ दिल्ली-एनसीआर की इस हेलोवीन पार्टी में जाएं, जहां एक डरावना माहौल आपका स्वागत करेगा। इस हेलोवीन सीजन को शानदार बनाने के लिए मार्बिया ने हर संभव प्रयास किया है तो आप भी यहां जाएं और पार्टी का लुत्फ उठाएं।
FT. डर्टी क्लास, वसंत कुंज
हैलोवीन पार्टी का मजा दोगुना करने के लिए आपको FT. डर्टी क्लास, वसंत कुंज जरूर जाना चाहिए। इस हेलोवीन पार्टी में आपको इस तरह की आवाजें सुनने को मिलेंगी, जिसे सुनकर आप डरकर चिल्लाने पर मजबूर हो जाएंगे।
वर्ल्ड स्ट्रीट हैलोवीन पार्टी, फरीदाबाद
वर्ल्डस्ट्रीट हैलोवीन पार्टी आपका इंतजार कर रही है। यहां पर जाकर आप, एक डरावनी दुनिया में प्रवेश कर जाएंगे इसलिए आप सबसे बड़ी वर्ल्ड स्ट्रीट हैलोवीन पार्टी फरीदाबाद पर बच्चों के साथ ठंडक और रोमांच की एक रात बिताने के लिए शामिल हों।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
4 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
20 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines