AQI में सुधार होते ही दिल्ली से हटीं GRAP 3 की पाबंदियां, लागू रहेंगे स्टेज-1 और 2 के नियम

GRAP 3 restrictions lifted delhi: दिल्ली की हवा में सुधार होते ही राजधानी से GRAP 3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं. दिल्ली का AQI बीते दिन के मुकाबले आज शाम 4 बजे तक 144 अंक कम होने के कारण GRAP-III के प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया गया. हालांकि GRAP I और GRAP-II के नियम जारी रहेंगे.

delhi AQI

GRAP 3 restrictions lifted delhi: दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 380 से गिरकर 236 रहने के बाद हवा के सुधार को देखते हुए GRAP-III की पाबंदियों को हटा लिया गया है. बीते दिन दिल्ली का AQI 380 था, जो आज शाम घटकर 236 रह गया. इसे वायु की गुणवत्ता में सुधार मानते ही सीएक्यूएम की जीआरएपी उप-समिति ने GRAP-III की पाबंदियों को हटाया है. हालांकि GRAP I और GRAP-II के नियम जारी रहेंगे. इन नियमों के तहत भी दिल्ली में कचरा जलाने पर रोक, सड़कों की सफाई और इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन कंट्रोल जैसे बैन जारी रहेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है ग्रैप?

किसी भी शहर में वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लागू होता है, इसके चार चरण होते हैं. ग्रैप के पहले चरण के नियम AQI 201 से 300 के बीच रहने पर लागू होते हैं. AQI 301 से 400 के बीच रहने पर दूसरे चरण के नियम लागू होते हैं. AQI 401 से 450 तक तीसरे चरण के नियम लागू होते हैं. वहीं, AQI 450 से ज्यादा होने पर ग्रैप-4 लागू होता है. नियमों से विपरीत सरकार की ओर से यह लागू किए जाते हैं.

दिल्ली में लागू अभी कौन-कौन सी पाबंदियां?

दिल्ली में ग्रैप तीन के हटने के बाद अब ग्रैप एक और ग्रैप दो की पाबंदियां ही शेष रह गई हैं. इसके तहत दिल्ली में औद्योगिक गतिविधियां नहीं हो सकतीं. प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर बंद करवा दिया जाता है. निर्माण गतिविधियों पर रोक बरकरार रहेगी. सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जा सकती है. खुले में कचरे को जलाने पर पाबंदी बरकरार रहेगी. वो थर्मल पावर प्लांट्स भी बंद रहते हैं जो कोयले से चलते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ