gautam gambhir left politics

गौतम गंभीर स‍ियासी प‍िच से आउट, नड्डा से किया आग्रह- मुझे राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दीजिए

Gautam Gambhir: पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही, उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह का धन्यवाद भी व्यक्त किया।

Gautam Gambhir: क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने अब चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है। गंभीर ने राजनीति में मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद भी व्यक्त किया। वे पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं।

विज्ञापन

गौतम गंभीर ने क्यों लिया राजनीति से संन्यास?

गौतम गंभीर ने ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में कहा कि मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है, ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। उन्होंने कहा कि मुझे लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल से धन्यवाद देता हूं।

विज्ञापन

गौतम गंभीर किसे हराकर सांसद बने?

गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं। उन्होंने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह लवली को 3 लाख 91 हजार 222 वोटों से हराया था। गंभीर के अलावा, पश्चिम दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, उत्तर पश्चिम दिल्ली से हंस राज हंस, दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी और चांदनी चौक से डॉक्टर हर्षवर्धन ने जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

https://twitter.com/CurrentFlashes/status/1763796562134917606

विज्ञापन

गौतम गंभीर का क्रिकेट पर फोकस

गौतम गंभीर ने नड्डा से आग्रह किया है कि वे अब क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए। बता दें कि गंभीर टी20 वर्ल्ड कप 2017 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 जीतने वाली टीम का सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने दोनों विश्वकप के फाइनल में शानदार पारी खेली थी। मौजूदा समय में वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर हैं। इससे पहले, वे लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के मेंटर थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ