ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए अब राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या झेल रहे लोगों को जल्द ही इससे राहत मिलने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार, गौर चौक पर बन रहा 6 लेन का अंडरपास तेजी से तैयार हो रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इसे इसी साल अगस्त तक आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इस अंडरपास के खुलने से इस रूट पर सफर करने वाले लाखों लोग कम समय में आसानी से अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे. हर दिन इस रास्ते से गुजरने वाले ऑफिस जाने वाले लोग, स्कूल बसें और रोजमर्रा के यात्री घंटों तक जाम में फंसते हैं, लेकिन इस नए प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद ये रूट काफी हद तक फ्री हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: दिल्लीवालों की मौज! अब मेट्रो से उतरते ही होगा अपना घर, DDA 14 जगहों पर बना रहा है हजारों
700 मीटर लंबा अंडरपास सफर करेगा आसान
करीब 700 मीटर लंबे इस अंडरपास को ताज हाईवे के पास बनाया जा रहा है, जो गौर सिटी और ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके को सीधे जोड़ने का काम करेगा. इसके चालू होने के बाद सूरजपुर-गाजियाबाद रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों का समय भी बचेगा. यह चौक एनसीआर के सबसे व्यस्त मार्गों में गिना जाता है, क्योंकि यहां से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और एनएच-24 की ओर जाने वाला ट्रैफिक गुजरता है. ऐसे में यह अंडरपास लाखों यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो सकता है.
तेजी से पूरा हो रहा है निर्माण कार्य
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंडरपास का लगभग 76 फीसदी काम पूरा हो चुका है. इस प्रोजेक्ट में कुल 26 सेक्शन बनाए जाने हैं, जिनमें से 20 सेक्शन तैयार हो चुके हैं. बाकी हिस्सों में खुदाई, रिटेनिंग वॉल, वाटरप्रूफिंग और सड़क को समतल करने का काम जारी है. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और लक्ष्य तय समय से पहले प्रोजेक्ट को पूरा करने की उम्मीद है, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके.
ट्रैफिक सुधार के लिए अहम माना जा रहा प्रोजेक्ट
यह अंडरपास एनसीआर के ट्रैफिक सिस्टम के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. साल 2024 में इस योजना की शुरुआत ट्रैफिक जाम कम करने के उद्देश्य से की गई थी. हालांकि बीच में जीआरएपी प्रतिबंधों की वजह से काम की रफ्तार धीरी पड़ गई, लेकिन अब प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है. फिलहाल निर्माण कार्य के चलते ताज हाईवे की सर्विस लेन पर दबाव बढ़ा हुआ है, मगर अंडरपास शुरू होने के बाद लोगों को पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुगम सफर मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें:हाथियों में क्यों दुर्लभ माना जाता है जुड़वा बच्चों का जन्म? जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन, चौंक
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
44 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
4 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
5 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
5 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
6 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
8 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
8 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines