---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

केजरीवाल अब न CM न MLA…तो आम आदमी बने Arvind Kejriwal को आगे क्या सुविधाएं मिलेंगी?

Arvind Kejriwal Allowances Salary: अरविंद केजरीवाल अब न मुख्यमंत्री हैं और न ही विधायक हैं तो अब क्या उन्हें सरकारी सुविधाएं और भत्ते मिलेंगे? क्या वे सरकारी सैलरी लेने के लिए पात्र हैं? आइए इस बारे में जानते हैं...

---विज्ञापन---

Know Arvind Kejriwal Allowances Salary: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो चुक हैं और भाजपा चुनाव जीतकर सरकार बनाने जा रही है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव हार चुके हैं तो अब वे विधायक नहीं रहे। 17 सितंबर 2024 को केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 4 अक्टूबर 2024 को उन्होंने मुख्यमंत्री आवास शीशमहल खाली कर दिया था।

अब केजरीवाल न मुख्यमंत्री हैं और न ही विधायक हैं और न ही उनके 3 साल तक राज्यसभा में जाने की उम्मीद है, क्योंकि साल 2028 में दिल्ली में राज्यसभा चुनाव होंगे। अगर वे जेल गए तो उनकी पार्टी पर भी संकट मंडरा जाएगा। अब वे आम आदमी हैं और पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व विधायक को आम आदमी बनने के बाद क्या सरकारी सुविधाएं मिलती हैं? अगर मिलती हैं तो क्या सुविधाएं, भत्ते और फायदे मिलते हैं? आइए जानते हैं…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Delhi Election Results: दिल्ली की वो 5 सीटें, जहां AAP के दिग्गज नेता BJP से मामूली अंतर से हारे

केजरीवाल को मिल सकता है सरकारी आवास

बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को उनकी प्रतिष्ठा और सेवाएं ध्यान में रखकर सरकारी वेतन, भत्ते और सुविधाएं दी जाती हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में दिल्ली के 3 बार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हार गए। उन्हें भाजपा के परवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त दी। पूर्व मुख्यमंत्री को सरकारी आवास उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन स्टेट वाइज नियम बदल जाते हैं।

---विज्ञापन---

दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री को सरकारी आवास सीधे नहीं मिल जाता, बल्कि पार्टी या प्रोटोकॉल के आधार पर ही सरकारी आवास दिया जाता है। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल को लुटियंस दिल्ली में फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर 5 अलॉट हुआ था, जिसमें पहले पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल रहते थे। यह बंगला उनका भविष्य का निवास स्थान हो सकता है या उन्हें कोई सरकारी घर अलॉट हो सकता है।

यह भी पढ़ें:Delhi Election Results: वोट शेयर के आंकड़े चौंकाने वाले; जानें भाजपा-कांग्रेस-AAP को कितना फायदा और नुकसान?

---विज्ञापन---

नेशनल पार्टी अध्यक्ष होने के नाते भी मिलेंगी सुविधाएं

पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते अरविंद केजरीवाल को सरकारी गाड़ी और सरकारी ड्राइवर मिल सकता है, ताकि वे बिना किसी परेशानी कहीं भी आ जा सकें। यह सुविधा पद, खतरा और राजनीतिक गतिविधियां देखकर दी जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री को बतौर CM उसके कार्यकाल की अवधि के अनुसार पेंशन और अन्य वित्तीय भत्ते मिलते हैं।

यात्रा भत्ता, टेलीफोन, इंटरनेट की सुविधाएं भी मिलती हैं। सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मुफ्त या सब्सिडी पर मेडिकल बेनिफिट मिलते हैं। सरकारी अस्पतालों में इलाज और रेगुलर चेकअप की सुविधा मिलती है। दवाओं पर छूट मिलती है। अरविंद केजरीवाल नेशनल पार्टी के अध्यक्ष हैं तो इस नाते भी उन्हें खास सुविधाएं मिल सकती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:दिल्ली में BJP का धुआंधार ‘कमबैक’, अब आगे क्या? जानें अगले 15 दिन क्या-क्या सियासी घटनाक्रम होंगे?

First published on: Feb 10, 2025 09:06 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola