---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Election Results: वोट शेयर के आंकड़े चौंकाने वाले; जानें भाजपा-कांग्रेस-AAP को कितना फायदा और नुकसान?

Delhi Assembly Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वोट शेयर प्रतिशत के आंकड़े सामने आए हैं। भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है और आम आदमी पार्टी को नुकसान हुआ है। कांग्रेस भी फायदे में रही है।

---विज्ञापन---

Delhi Elections BJP Congress AAP Vote Share: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 भाजपा ने जीत लिया है। 48 सीटें जीतकर भाजपा ने 27 साल बाद राजधानी दिल्ली की सत्ता में वापसी की। भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था और पार्टी का स्ट्राइक रेट 71 प्रतिशत रहा। AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ और पार्टी का स्ट्राइक रेट 31 प्रतिशत रहा। साल 2020 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर 9 प्रतिशत बढ़ा। वहीं आम आदमी पार्टी को 10 प्रतिशत वोट शेयर का नुकसान हुआ। कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती, लेकिन वोट शेयर में करीब 2 प्रतिशत का इजाफा हुआ। पार्टी ने अहम सीटों पर AAP के मार्जिन को कम किया।

आम आदमी पार्टी के वोट शेयर में गिरावट आई

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में AAP और कांग्रेस की प्रतिद्वंद्विता ने भाजपा की निर्णायक जीत में योगदान दिया। आम आदमी पार्टी का वोट शेयर गिरकर 43.57% रह गया और पार्टी के प्रतिशत में 10 प्रतिशत की गिरावट आई। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में वोट शेयर 53.57 प्रतिशत था। 2015 के चुनाव में 54.5 प्रतिशत वोट मिले थे। 2020 और 2015 में आम आदमी पार्टी ने क्रमशः 67 और 62 सीटें हासिल करके भारी जनादेश हासिल किया था। हालांकि इस बार पार्टी केवल 22 सीटों पर ही सिमट गई।

---विज्ञापन---

भाजपा का वोट शेयर प्रतिशत में इजाफा हुआ

भाजपा के वोट शेयर में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। भाजपा 26 साल से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता से बाहर थी। दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही भाजपा ने 45.56 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया और 48 सीटें जीतीं। साल 2020 में इसका वोट शेयर 38.51 प्रतिशत और 2015 के चुनाव में 32.3 प्रतिशत था।

कांग्रेस 1998 से 2013 तक 15 वर्षों तक दिल्ली में सत्ता में रही, के लिए एकमात्र राहत वाली बात यह है कि 2014 के मुकाबले इस बार उसके वोट शेयर में 2.1 प्रतिशत का सुधार हुआ। कांग्रेस को 2020 के विधानसभा चुनाव में 4.3 प्रतिशत के मुकाबले 6.34 प्रतिशत वैध वोट मिले।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 09, 2025 11:54 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola