नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन की बैरक में दो अन्य कैदियों को शिफ्ट करने के मामले में जेल प्रशासन की ओर से अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सामने आया है कि सतेंद्र जैन ने जेल अधीक्षक को पत्र लिख कर अपने साथ दो अन्य को रखने के लिए अनुरोध किया था।
11 मई को सतेंद्र जैन ने लिखा था पत्र
जानकारी के मुताबिक जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सतेंद्र ने जेल अधीक्षक को 11 मई को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि वह जेल नंबर 11 में हैं। जैन ने अपने अकेलेपन और अवसाद का हवाला देते हुए अपनी परेशानी बताई थी। उन्होंने कहा था कि मनोचिकित्सक ने उन्हें सामाजिक संपर्क में रहने का सुझाव दिया है। इसलिए एक या दो लोगों को उनके साथ रखा जाए। बताया गया है कि जैन ने कुछ लोगों के नाम भी सुझाए थे।
दोनों कैदियों को वापस उनके सेल में भेजा
हालांकि, जेल प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस के साथ पूर्व मंत्री के साथ रहने वाले अन्य कैदियों को वापस उनके सेल में भेज दिया है। जेल प्रशासन के अनुसार अधीक्षक ने बिना प्रशासन को सूचित किए यह निर्णय लिया, जबकि प्रक्रिया के अनुसार बिना प्रशासन को सूचित किए और अनुमति लिए किसी भी कैदी को दूसरी कोठरी या सेल में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है।
जून 2022 से जेल में बंद हैं सतेंद्र जैन
बता दें कि सतेंद्र जैन पिछले साल जून से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। इससे पहले पिछले साल नवंबर में एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था, जिसमें सतेंद्र जैन जेल के अंदर से अपने शरीर की मालिश कराते हुए दिखाई दिए थे।
ईडी ने सत्येंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार की कई धाराओं के तहत 24 अगस्त, 2017 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच शुरू की थी। इस जांच में सतेंद्र जैन के साथ पूनम जैन, अजीत प्रसाद जैन, सुनील कुमार जैन, वैभव जैन और अंकुश जैन शामिल हैं।
इनके खिलाफ सीबीआई ने पेश की थी चार्जशीट
सीबीआई ने 3 दिसंबर 2018 को सत्येंद्र कुमार जैन, पूनम जैन, अजीत प्रसाद जैन, सुनील कुमार जैन, वैभव जैन और अंकुश जैन के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में कहा गया है कि सत्येंद्र जैन ने 14 फरवरी 2015 से 31 मई 2017 की अवधि के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री के पद पर रहते हुए, स्रोत से ज्यादा संपत्ति अर्जित की थी।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(Tramadol)
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
3 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
4 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
8 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
9 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines