अमित शाह के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार-चंद्रबाबू नायडू से पूछे ये सवाल

Arvind Kejriwal Statement On Amit Shah : राज्यसभा में अमित शाह द्वारा अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इसे लेकर अरविंद केजरीवाल ने भी हमला बोला।

Arvind Kejriwal on AAP Foundation Day

अरविंद केजरीवाल। (File Photo)

Arvind Kejriwal Statement On Amit Shah : देश में संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। सदन में संविधान के 75 साल पूरे होने पर हुई चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। इसे लेकर आम आदमी पार्टी बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। इस पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से सवाल पूछे।

विज्ञापन

नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर दागे सवाल

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब के खिलाफ दिए गए बयान पर एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि देश की जनता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से पूछना चाहती है कि क्या वे अमित शाह द्वारा किए गए बाबा साहेब के अपमान का समर्थन करते हैं?

विज्ञापन

पूर्व सीएम ने अमित शाह के संबोधन का वीडियो किया शेयर

विज्ञापन

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक और पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अमित शाह के संबोधन का वीडियो शेयर किया। इसे लेकर उन्होंने कहा कि देखिए कैसे अमित शाह संसद में बाबा साहेब अंबेडकर का मजाक उड़ा रहे हैं। इन बीजेपी वालों को इतना अहंकार हो गया कि ये किसी को कुछ नहीं समझते। हां, अमित शाह, बाबा साहेब इस देश के बच्चे-बच्चे के लिए भगवान से कम नहीं हैं। मरने के बाद स्वर्ग का तो पता नहीं, लेकिन बाबा साहेब का संविधान न होता तो ये लोग दबे, कुचले, गरीबों और दलितों को इस धरती पर जीने ही न देते। बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

विज्ञापन

AAP करेगी प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर प्रदर्शन करने का फैसला किया। आप आज शाम 4 बजे से भाजपा के मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल के साथ आतिशी, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और राघव चड्ढा शामिल होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ