'अमित शाह ने बाबा साहेब पर जो कहा, वो...', AAP के प्रदर्शन में और क्या-क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

AAP Protest : राजधानी में आम आदमी पार्टी बीजेपी मुख्यालय के बार जोरदार प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में आप के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे और जय भीम के नारे लगाए। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

Aap Protest

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन।

AAP Protest BJP Office : देश में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमाराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रही है। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जय भीम के नारे लगाए। इस दौरान आप के वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में बाबा साहेब पर अमित शाह के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। धरने पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत अन्य नेता बैठे हुए हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर देश के करोड़ों दलितों और वंचितों के लिए भगवान से कम नहीं हैं। करोड़ों वंचित लोग आज इसलिए जिंदा हैं, क्योंकि बाबा साहेब ने उन्हें अधिकार दिलाए। जिस तरह से अमित शाह ने उनका अपमान किया है, उससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। वे खुद उन्हें अपना आदर्श मानते हैं और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस संदेश को देश के कोने-कोने में ले जाएंगे : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वे मार्गदर्शन के लिए बाबा साहेब अंबेडकर की जीवनी पढ़ते हैं। उनका संघर्ष लोगों को राह दिखाता है। जिस तरह से पीएम मोदी अमित शाह के समर्थन में आए हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि अमित शाह ने जो कहा वो बीजेपी की रणनीति थी। उन्होंने अमित शाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वे इस संदेश को लेकर देश के कोने-कोने में जाएंगे, विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के हर घर में जाएंगे। उनके बयान की निंदा करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

BJP के लिए संविधान का अपमान करना नई बात नहीं : संदीप पाठक

विज्ञापन

अमित शाह के राज्यसभा में दिए गए भाषण पर आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा के लिए संविधान का अपमान करना कोई नई बात नहीं है। संसद में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द दुर्भाग्यपूर्ण हैं। संविधान देश का आधार है। संविधान बनाने वाले से इतनी नफरत? उन्होंने मांग की कि भाजपा और अमित शाह देश से माफी मांगें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ