अप्रैल में 3 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 17 जून को भी ड्राई डे; यहां देखें पूरी लिस्ट

Delhi Liquor Shops Closed: दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग के अनुसार 11 अप्रैल को दिल्ली में ईद के चलते शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके बाद 17 अप्रैल को रामनवमी, 21 अप्रैल को महावीर जयंती, 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा और 17 जून को बकरीद के मौके पर दिल्ली में शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

dry day, eid

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अप्रैल महीने में तीन दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार ने रविवार को इसका सर्कुलर जारी किया है। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग के अनुसार 11 अप्रैल को दिल्ली में ईद के चलते शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके बाद 17 अप्रैल को रामनवमी, 21 अप्रैल को महावीर जयंती, 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा और 17 जून को बकरीद के मौके पर दिल्ली में शराब की दुकानों बंद को रखने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

सभी दुकानों पर होगा निर्देश लागू

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग के अनुसार अप्रैल में 3 दिन, मई और जून में एक-एक दिन ड्राई डे रहेगा। इस दिन शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार के अनुसार ड्राई डे के दिन सभी एल-1, एल-1एफ, एल-2, एल-3, एल-4, एल-5, एल-6 लाइसेंसधारी दुकानें बंद रहेंगी। शराब लाइसेंसधारी इस दिन शराब बेच व खरीद नहीं सकते हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ड्राई डे की लिस्ट जारी की गई थी। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के चलते 23 मई को शाम 6 बजे से 25 मई को शाम 6 बजे तक शराब की सभी दंकानें बंद रहेंगी।

विज्ञापन

8 अप्रैल से दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन

दिल्ली के शिक्षा विभाग ने राजधानी के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी किया है। शिक्षा विभाग के अनुसार कक्षा 6 से 9 में दाखिले के लिए 8 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। अभिभावक एडमिशन के लिए दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और दाखिले संबंधी सभी जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ