Delhi Assembly Elections 2025: आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान किया गया है। यहां 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को मतगणना होगी। चुनाव तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम पर सवाल उठाने वाले लोगों को शायराना अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘आरोप और इल्जामात का दौर चले, कोई गिला नहीं, झूठ के गुब्बारों को बुलंदी मिलें, कोई शिकवा नहीं। आगे उन्होंने कहा कि हर परिणाम में प्रमाण देते है, पर वो बिना सबूत शक की नई दुनिया रौनक करते हैं और शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं!’
राजनीतिक पार्टियों ने की अपने प्रत्याशियों की घोषणा
मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे कहा कि सब सवाल अहमियत रखते हैं, जवाब तो बनता है। आदतन कलमबंद जवाब देते रहे, रूबरू जवाब बनता है। क्या पता कल हम हो न हों? आज जवाब तो बनता है। बता दें राजधानी में कुल 70 विधानसभा सीटे हैं। यहां आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जबकि बीजेपी ने 29 और कांग्रेस ने 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है।
13000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव के दौरान लोग cVigil ऐप के जरिए आयोग को अपनी शिकायतें भेज सकते हैं, जिससे रियल टाइम पर अधिकारी लोगों की समस्या का समाधान कर सकेंगे। बता दें राजधानी में 13000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें: ताहिर हुसैन के बाद ओवैसी ने जेल में बंद दिल्ली दंगों के इस आरोपी को दिया टिकट
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
12 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
14 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
15 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
15 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
15 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
18 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
20 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines