'इल्जामात का दौर चले...कोई गिला नहीं', EVM पर सवाल उठाने वालों को चुनाव आयुक्त का शायराना जवाब

Delhi Assembly Elections 2025: राजधानी में कुल 70 विधानसभा सीट हैं, यहां आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

राजीव कुमार

राजीव कुमार

Delhi Assembly Elections 2025: आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान किया गया है। यहां 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को मतगणना होगी। चुनाव तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम पर सवाल उठाने वाले लोगों को शायराना अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘आरोप और इल्जामात का दौर चले, कोई गिला नहीं, झूठ के गुब्बारों को बुलंदी मिलें, कोई शिकवा नहीं। आगे उन्होंने कहा कि हर परिणाम में प्रमाण देते है, पर वो बिना सबूत शक की नई दुनिया रौनक करते हैं और शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं!’

विज्ञापन

राजनीतिक पार्टियों ने की अपने प्रत्याशियों की घोषणा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे कहा कि सब सवाल अहमियत रखते हैं, जवाब तो बनता है। आदतन कलमबंद जवाब देते रहे, रूबरू जवाब बनता है। क्या पता कल हम हो न हों? आज जवाब तो बनता है।  बता दें राजधानी में कुल 70 विधानसभा सीटे हैं। यहां आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जबकि बीजेपी ने 29 और कांग्रेस ने 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

विज्ञापन

13000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव के दौरान लोग cVigil ऐप के जरिए आयोग को अपनी शिकायतें भेज सकते हैं, जिससे रियल टाइम पर अधिकारी लोगों की समस्या का समाधान कर सकेंगे। बता दें राजधानी में 13000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ