Delhi Assembly Election 2025 Results LIVE Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव की गिनती जारी है। कई सीटों पर विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। पटपड़गंज सीट से आप ने अवध ओझा को मैदान में उतारा था। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है। बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी ने जीत हासिल की है। नेगी ने पिछली बार यहां से मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी थी। सिसोदिया बहुत कम अंतर से जीत हासिल कर पाए थे। इस बार सिसोदिया को आप ने जंगपुरा से चुनाव लड़वाया था। वहां भी उनको लगभग 600 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें:Delhi Elections: कई मुस्लिम बहुल सीटों पर BJP आगे, AAP के अमानतुल्लाह ओखला से पिछड़े
पटपड़गंज से अवध ओझा को हराने वाले रविंद्र सिंह नेगी कौन हैं, उनके बारे में जानते हैं? चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक पटपड़गंज में 10 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। 3 राउंड की काउंटिंग बाकी है। अभी तक नेगी को 58821, अवध ओझा को 36578 और कांग्रेस के अनिल चौधरी को 12176 वोट मिल चुके हैं। नेगी ओझा से लगभग 22 हजार वोटों से आगे हैं।
पीएम मोदी ने 3 बार छुए थे पैर
रविंद्र सिंह नेगी विनोद नगर से बीजेपी के पार्षद हैं। ये इलाका पटपटगंज विधानसभा सीट के अंतर्गत ही आता है। रविंद्र नेगी पटपड़गंज इलाके के चर्चित चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं। 2020 के चुनाव में वे चर्चा में आए थे, जब उन्होंने डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया को टक्कर दी थी। नेगी मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। पीएम मोदी इस विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए घोंडा सीट पर आए थे। नेगी ने पीएम के पैर छुए थे, जिसके बाद पीएम ने भी उनके 3 बार पैर छुए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें:Delhi Elections Result: कांग्रेस, BJP या AAP… दिल्ली में ओवैसी ने किसका बिगाड़ा खेल?
वहीं, अवध ओझा ने ANI पर अपनी हार स्वीकार कर ली। ओझा ने कहा कि वे जनता का शुक्रिया अदा करते हैं। वे दूसरे नंबर पर रहे, अगली बार एक नंबर पर आने की कोशिश करेंगे। मुझे समय नहीं मिल सका, इसलिए सबसे नहीं मिल पाया। मैं अपनी हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
6 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
7 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
10 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
13 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
14 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
16 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines