Delhi Mustafabad Assembly Election 2025 Results : दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर काउंटिंग संपन्न हो गई। चुनाव आयोग के चुनावी परिणाम के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की 42 सीटों पर बीजेपी और 28 सीटों पर आप को जीत मिली। मुस्लिम बहुल सीट मुस्तफाबाद की बात करें तो यहां बीजेपी उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने कमल खिलाया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी आदिल अहमद खान को 17578 वोटों के अंतर से शिकस्त दी।
यह भी पढ़ें:Delhi Elections: कई मुस्लिम बहुल सीटों पर BJP आगे, AAP के अमानतुल्लाह ओखला से पिछड़े
इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को कैंडिडेट घोषित किया था। चौंकाने वाली बात है कि ताहिर हुसैन काफी पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने मुस्तफाबाद से अपने मौजूदा विधायक हाजी युनुस का टिकट काट दिया था। कांग्रेस ने भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया है। पूर्व विधायक हसन अहमद के बेटे अली मेंहदी को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें:Delhi Elections Result: कांग्रेस, BJP या AAP… दिल्ली में ओवैसी ने किसका बिगाड़ा खेल?
चुनाव आयोग के मुताबिक, मोहन सिंह बिष्ट को 85215 वोट मिले, जबकि आप के आदिल अहमद खान ने 67637 मत हासिल किए। तीसरे नंबर पर रहे AIMIM के उम्मीदवार मोहम्मद ताहिर हुसैन को 33474 वोट मिले।
पिछली बार आप ने हासिल की थी जीत
दिल्ली की 70 सीटों में से जिन दो सीटों पर सबसे अधिक वोटिंग हुई थी, उनमें मुस्लिम वोटर्स की संख्या 40 फीसदी से अधिक है। मुस्तफाबाद की बात करें तो यहां 41 फीसदी वोटर मुस्लिम और 56 फीसदी हिंदू हैं। मुस्तफाबाद सीट नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां से 15 उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य तौर पर आप के प्रत्याशी हाजी युनुस और भाजपा के जगदीश प्रधान के बीच मुकाबला था। हाजी युनुस ने बीजेपी के उम्मीदवार को 20704 वोटों से शिकस्त दी थी।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
18 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
26 mins agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
5 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
8 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
18 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
20 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines