DUSU प्रेसिडेंट यश डबास को क्या मिलेगी सैलरी, कितनी होती है अध्यक्ष पद की पावर? जान लीजिए आज

DUSU संविधान के मुताबिक अध्यक्ष छात्र संघ का प्रमुख होता है. छात्र संघ के कामकाज को लीड करना और संविधान के दायरे में छात्र संघ से जुड़े मामलों को संचालित करना एक प्रेसिडेंट की प्रमुख जिम्मेदारी होती है.

ABVP

DUSU संविधान के मुताबिक अध्यक्ष छात्र संघ का प्रमुख होता है. (Photo: PTI)

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए. इलेक्शन का रिजल्ट आने के बाद एबीवीपी खेमे में खुशी की लहर तोड़ पड़ी, क्योंकि पार्टी ने तीन अहम पदों पर बंपर जीत की. डूसू के प्रेसिडेंट पद पर एबीवीपी उम्मीदवार यश डबास ने भारी मतों से जीत हासिल की, जबकि सचिव और संयुक्त सचिव पद पर रिया छावड़ी और लक्ष्य राज सिंह ने परचम लहराया. डूसू चुनाव के बाद अब कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या प्रेसिडेंट बनने के बाद यश डबास को सैलरी भी मिलेगी और उनकी पावर क्या होगी?

विज्ञापन

DUSU अध्यक्ष को कितनी मिलती है सैलरी?

सबसे पहले आपको ये बता दें कि DUSU अध्यक्ष का पद किसी नियमित सरकारी या विश्वविद्यालय की नौकरी की तरह नहीं है और ना ही यूनिवर्सिटी में किसी सांसद या विधायक जैसा पद होता है. सैलरी को लेकर हमें ऐसी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है कि नए प्रेसिडेंट यश डबास को कितनी सैलरी मिलेगी. हालांकि कई मीडियो रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि डूयू के प्रेसिडेंट को कोई हर महीने कोई फिक्स सैलरी नहीं मिलती. लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से किसी तरह की सुविधा या खर्च की व्यवस्था होती है तो वह संबंधित प्रशासनिक प्रावधानों पर निर्भर करती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कौन हैं DUSU की नई सचिव रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव लक्ष्यराज? ABVP से जुड़े हैं दोनों विजेता

क्या होती है अध्यक्ष की असली पावर?

DUSU संविधान के मुताबिक अध्यक्ष छात्र संघ का प्रमुख होता है. छात्र संघ के कामकाज को लीड करना और संविधान के दायरे में छात्र संघ से जुड़े मामलों को संचालित करना एक प्रेसिडेंट की प्रमुख जिम्मेदारी होती है. अध्यक्ष विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाने और छात्र समुदाय का प्रतिनिधित्व करने में भी अहम भूमिका निभाता है. छात्र हितों से जुड़े विषयों पर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ संवाद और बातचीत में अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ