DUSU Election Result: गृह मंत्री अमित शाह समेत BJP के कई दिग्गज नेताओं ने दी ABVP को जीत की बधाई
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर जीत दर्ज की. इस शानदार जीत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई दी.
Written By: Varsha Sikri|Updated: Sep 19, 2026 19:11
Edited By : Varsha Sikri|Updated: Sep 19, 2026 19:11
Share :
बीजेपी के दिग्गजों ने ABVP को दी जीत की बधाई
(Photo: Facebook)
---विज्ञापन---
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पद में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि NSUI का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. कांग्रेस से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) केंद्रीय पैनल के चार पद में से किसी पर भी जीत हासिल नहीं कर सका. ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर जीत दर्ज की. इस शानदार जीत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई दी.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रक्षा मंत्री ने लिखा-”दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनावों में ABVP की शानदार जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. ये जीत युवाओं के नेशन फर्स्ट की नीति में अटूट विश्वास का प्रतीक है. मुझे पूरा भरोसा है कि ABVP छात्रों के हितों, राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करना जारी रखेगा. पूरी ABVP टीम को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं!”
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में @ABVPVoice की शानदार सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह जीत युवाओं के Nation First की नीति में अटूट विश्वास का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि ABVP छात्र हितों, राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ इसी…
X पर गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा- ”दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में ABVP की शानदार जीत पर परिषद के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. दिल्ली यूनिवर्सिटी दिल्ली विश्वविद्यालय सिर्फ एक विश्वविद्यालय नहीं है. यहां देश के कोने-कोने से छात्र पढ़ने आते हैं. यहां का जनादेश पूरे भारत के युवाओं की भावनाओं का प्रतिबिंब है.”
---विज्ञापन---
दिल्ली विश्वविद्यालय केवल एक यूनिवर्सिटी नहीं, यहाँ देश के हर कोने से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। यहाँ का जनादेश पूरे भारत के युवाओं के मन का प्रतिबिंब होता है।
आज @ABVPVoice को मिली शानदार जीत उन राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो युवा शक्ति को राष्ट्रविरोधी एजेंडे…
केंद्रीय मंत्री और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में ABVP की जीत का जश्न मनाया. ABVP ने सेंट्रल पैनल के तीन अहम पदों पर जीत हासिल की. यश डबास अध्यक्ष बने, रिया छावड़ी ने सचिव का पद जीता और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव चुने गए. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने 30,634 वोट हासिल करके उपाध्यक्ष का पद जीता.
#WATCH | Delhi: Union Minister and Delhi BJP President Harsh Malhotra, along with party workers, celebrates ABVP's victory in the Delhi University Students' Union (DUSU) elections
The Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) captured three key positions on the central panel,… pic.twitter.com/p9tvO8UbNL