अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पद में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि NSUI का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. कांग्रेस से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) केंद्रीय पैनल के चार पद में से किसी पर भी जीत हासिल नहीं कर सका. ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर जीत दर्ज की. इस शानदार जीत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई दी.
ये भी पढ़ें: कौन हैं DUSU चुनाव के इकलौते निर्दलीय विजेता दीपांशु शौकीन? ABVP और NSUI से छीन लिया उपाध्यक्ष पद
रक्षा मंत्री ने दी बधाई
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रक्षा मंत्री ने लिखा-”दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनावों में ABVP की शानदार जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. ये जीत युवाओं के नेशन फर्स्ट की नीति में अटूट विश्वास का प्रतीक है. मुझे पूरा भरोसा है कि ABVP छात्रों के हितों, राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करना जारी रखेगा. पूरी ABVP टीम को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं!”
अमित शाह ने दी बधाई
X पर गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा- ”दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में ABVP की शानदार जीत पर परिषद के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. दिल्ली यूनिवर्सिटी दिल्ली विश्वविद्यालय सिर्फ एक विश्वविद्यालय नहीं है. यहां देश के कोने-कोने से छात्र पढ़ने आते हैं. यहां का जनादेश पूरे भारत के युवाओं की भावनाओं का प्रतिबिंब है.”
बीजेपी में जश्न का माहौल
केंद्रीय मंत्री और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में ABVP की जीत का जश्न मनाया. ABVP ने सेंट्रल पैनल के तीन अहम पदों पर जीत हासिल की. यश डबास अध्यक्ष बने, रिया छावड़ी ने सचिव का पद जीता और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव चुने गए. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने 30,634 वोट हासिल करके उपाध्यक्ष का पद जीता.
ये भी पढ़ें: कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश दबास? टेनिस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है देश का नाम
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
27 mins agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
14 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
16 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
17 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
18 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
19 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
20 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines