कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेनिस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है देश का नाम

DUSU President Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नए अध्यक्ष बने यश डबास सिर्फ छात्र नेता नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी भी हैं. कंझावला के रहने वाले यश ने स्पेन और ऑस्ट्रेलिया तक खेल के मैदान में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. जानिए 6 साल के जमीनी संघर्ष और खेल से राजनीति तक के उनके पूरे सफर की कहानी.

Yash Dabas DUSU President, Yash Dabas ABVP, Yash Dabas Tennis Player, Delhi University Student Union, DUSU President Profile

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नए अध्यक्ष बने यश दबास सिर्फ छात्र नेता नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी भी हैं. Credit: ANI

Who is Yash Dabas DUSU President: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव परिणामों के बाद नए अध्यक्ष यश डबास लगातार सुर्खियों में हैं. अध्यक्ष पद के मुकाबले में ABVP के यश डबास को कुल 24,576 वोट मिले. उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी NSUI के प्रत्याशी विजय शंकर मीणा को मात दी, जिन्हें 22,523 वोट हासिल हुए. DUSU अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद ABVP के यश डबास ने इस जीत को छात्रों, सद्भाव और संघ की जीत बताया. उन्होंने कहा, “यह छात्रों की जीत है; यह सद्भाव की जीत है, यह संघ की जीत है, और यह देशभक्तों की जीत है. यह हर उस छात्र की जीत है जो इस संघर्ष में हमारे साथ खड़ा रहा, पिछले कई सालों में हमारे सभी कामों में हाथ बंटाया और कंधे से कंधा मिलाकर चला.

विज्ञापन

कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास?

यश डबास मूल रूप से दिल्ली के कंझावला इलाके के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज (SGTB) में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की. वर्तमान में वह डीयू के बौद्ध स्टडीज डिपार्टमेंट से MA की पढ़ाई कर रहे हैं.

विज्ञापन

टेनिस कोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय पहचान

छात्र राजनीति के मंच पर आने से पहले यश डबास खेल के मैदान में अपनी बड़ी पहचान बना चुके हैं. वह एक बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी रहे हैं. यश ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और सर्बिया जैसे देशों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आईटीएफ (ITF) प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेकर देश का मान बढ़ाया है. खेल से मिली अनुशासन और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें छात्र राजनीति में भी एक अलग पहचान दिलाई.

विज्ञापन

6 साल की छात्र राजनीति और अहम मुद्दे

यश डबास कोई नए चेहरे नहीं हैं, बल्कि वे पिछले लगभग 6 वर्षों से ABVP के कार्यकर्ता के रूप में जमीनी स्तर पर छात्र समुदाय की सेवा कर रहे हैं. छात्रों के बीच उनकी गहरी पैठ का ही नतीजा रहा कि उन्हें इस बड़े पद की जिम्मेदारी मिली. चुनाव प्रचार के दौरान यश ने छात्रों से जुड़े बुनियादी और गंभीर मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया. उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में कैंपस और उसके आसपास छात्र सुरक्षा, हॉस्टल्स और निजी पीजी (PG) का अनिवार्य ‘सेफ्टी ऑडिट’ कराना और कॉलेज परिसरों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना शामिल रहा. खेल के मैदान से छात्र राजनीति के शीर्ष तक पहुंचने वाले यश डबास से अब छात्रों को अपनी समस्याओं के ठोस समाधान की बड़ी उम्मीदें हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ