हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DUSU चुनाव में क्या NOTA ने भी बिगाड़ा खेल, जानें कितने पड़े वोट, 2025 में क्या थे आंकड़े?

DUSU चुनाव के नतीजों में ये सामने आया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के 23 हजार 942 छात्रों ने चारों पदों के लिए किसी भी उम्मीदवार को वोट देने की बजाय NOTA चुना.

विज्ञापन
DUSU चुनाव में क्या NOTA ने भी बिगाड़ा खेल? Photo: X(Deepanshu Shokeen)

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनिन (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे शनिवार को घोषित हुए, जिनमें ABVP ने सेंट्रल पैनल की चार में से तीन सीटों पर बाजी मार ली. ABVP के यश डबास DUSU के नए अध्यक्ष चुने गए. रिया छावड़ी ने सचिव और लक्ष्य राज सिंह ने ज्वॉइंट सेक्रेटरी के पद पर बाजी मारी. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर अपनी धाक जमाई. चुनाव के नतीजों में ये भी सामने आया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के 23 हजार 942 छात्रों ने चारों पदों के लिए किसी भी उम्मीदवार को वोट देने की बजाय NOTA चुना.

ये भी पढ़ें: DUSU प्रेसिडेंट यश डबास को क्या मिलेगी सैलरी, कितनी होती है अध्यक्ष पद की पावर? जान लीजिए आज

अध्यक्ष पद पर कितने NOTA?

अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले ABVP के यश डबास को 24 हजार 576 वोट मिले. उन्होंने NSUI के विजय शंकर को 2053 वोटों से मात दी, उनके पाले में सिर्फ 22,523 वोट आए. वहीं, AISA-SFI की अनन्या रतूड़ी को 5377 वोटों से संतोष करना पड़ा. इस पद के लिए छात्रों ने NOTA को चुना. पिछले साल के चुनाव में NOTA को 3,175 वोट मिले थे यानी इस साल के DUSU इलेक्शन में NOTA में 1135 वोटों की बढ़ोतरी आई.

विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर कितने वोट?

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने कब्जा किया, जिन्हें 30,615 वोट मिले. ABVP के इशु मौर्य के पाले में 16,910 और NSUI के वीर छत्रथ के पास 4,313 वोट आए. AISA-SFI के अक्षत शिखर को 2,383 वोट ही मिल पाए. NOTA की अगर बात करें तो 4,359 छात्रों ने इसे चुना. वहीं, पिछले साल इसकी संख्या 5820 थी. आंकड़ों के मुताबिक, AISA-SFI गठबंधन के बावजूद कहीं छात्रों ने नोटा को वोट देना सही समझा.

सचिव-संयुक्त सचिव पद पर कितने NOTA?

सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी ने 21,650 वोटों से जीत हासिल की. वहीं, NSUI की नम्रता चौधरी को 14,869 और AISA-SFI की स्टैनजिन डेस्क्यॉन्ग को 8,734 वोटों से संतोष करना पड़ा. ASAP के पंकज कुमार को 7,639 वोट मिले. सचिव पद के लिए 7,884 स्टूडेंट्स ने नोटा का बटन दबाया. वहीं, संयुक्त सचिव पद की अगर बात करें तो ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 16,615 वोटों से जीत मिली. समाजवादी छात्र सभा के विशेष यादव के पाले में 15,778 और NSUI के गोपाल चौधरी के पाले में15,206 वोट ही आए. हैरानी की बात ये है कि इस सीट के लिए नोटा को AISA-SFI के बी. पारिजात से ज्यादा वोट मिले. उन्हें 5,837 वोटों से संतोष करना पड़ा, जबकि NOTA को 7,389 वोट मिले.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन हैं DUSU चुनाव के इकलौते निर्दलीय विजेता दीपांशु शौकीन? ABVP और NSUI से छीन लिया उपाध्यक्ष पद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola