दिल्ली की डीटीसी बसों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। डीटीसी बसों में यात्री जल्द ही यूपीआई और कार्ड के जरिए भी भुगतान कर टिकट खरीद सकेंगे। वहीं राजघाट डिपो में चार्जिंग स्टेशन के लिए भी 5 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया गया है। दिल्ली सरकार बस सेवा को भी डिजिटल प्रगति से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही दिल्ली में ईवी चार्जिंग नेटवर्क की सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। ये सभी फैसले दिल्ली के परिवहन निगम की बैठक में लिए गए।
दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में डीटीसी के ससांधनों को मजबूत करने और आय बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा ऑटोमेटिक किराया संग्रह प्रणाली की शुरुआत, ड्राइवरों, कंडक्टरों और जनता के लिए सात नए ट्रेनिंग कोर्स, प्रदूषण जांच के इन्फ्रास्ट्रक्चर का नवीनीकरण करने जैसे कदम भी उठाए।
ईवी चार्जिंग ढांचे को मजबूत करेंगे
परिवहन मंत्री ने कहा कि हम सिर्फ सुधार नहीं बल्कि दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन का विकास कर रहे हैं। वहीं ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग डीटीसी डिपो में ईवी चार्जिंग ढांचे को और मजबूत करेगा। इसको लेकर विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली के खराब AQI पर आतिशी और सौरभ का BJP पर तंज, बोले-ये कैसे 4 इंजन?
इसके साथ ही दिल्ली में ऑटोमेटिक किराया संग्रह प्रणाली लागू की जाएगी। इसके तहत यात्री अब यूपीआई या कार्ड आधारित भुगतान से टिकट खरीद सकेंगे। मंत्री ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत हम लोग इसे पहले ही राजघाट, हसनपुर और कालकाजी डिपो में कैनरा बैंक के साथ साझेदारी में लागू कर चुके हैं। इस पहल से पांच साल तक डीटीसी पर वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा तथा प्रिटिंग के लागत में भी कमी आएगी।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली के 32 छात्र स्कूल से क्यों निकाले गए, DPS का विवाद पहुंचा हाई कोर्ट, जानें क्या है मामला?
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
8 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
10 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
14 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
15 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
23 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines