हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब पूरे भारत में बस-मैट्रो सफर सिर्फ एक कार्ड से! DMRC ने लॉन्च किया धांसू RuPay On-The-Go Card

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ मिलकर एक रूपे ऑन द गो- कार्ड शुरू किया. इस कार्ड की मदद से आप देशभर में बिना किसी लाइन, रोक-टोक के यात्रा कर सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है इस कार्ड की खासियत?

विज्ञापन
DMRC का नया RuPay On-The-Go कार्ड. (Image: AI)

DMRC RuPay On-The-Go Card: दिल्ली मेट्रो में आपने कार्ड के साथ सफर किया है, जिसकी मदद से आप न सिर्फ दिल्ली में चलने वाली सभी मेट्रो में बल्कि बसों में भी सफर सकते हैं. DMRC का यह कार्ड लोगों का काफी सुविधा पहुंचाने का काम करता है, जिससे बार-बार टिकट खरीदने और पैसे की भी बचत हो पाती है. ऐसे में DMRC ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ मिलकर रूप आन द गो- कार्ड शुरू किया है. नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड तकनीक से लैस यह कार्ड अगले कुछ दिनों में सभी मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: New Aadhaar Card Update Rule : मोबाइल नंबर और पता बदलना हो गया अब और आसान,

एक कार्ड- सफर पूरे देश का

इस नए कार्ड की सबसे अनोखी खासियत यह है कि इसे खरीदने वाले लोग इसका इस्तेमाल करके पूरे देश में मेट्रो ट्रेनों, बसों, पार्किंग और अन्य परिवहन नेटवर्क पर किराया चुका सकते हैं और यात्रा कर सकते हैं. इस कार्ड से हर जगह बार-बार टिकट लेना, लाइन में लगने की रोज-रोज की परेशानी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी.

विज्ञापन

कैसे होगा रिचार्ज?

इस नए कार्ड को रिचार्ज करना भी आसान होगा, इसे आप किसी भी समय डीएमआरसी ऐप या एयरटेल एप के माध्यम से अपने डिजिटल रूप से रिचार्ज कर सकते हैं और आराम से इसका फायदा उठा सकते हैं.

RuPay On-The-Go कार्ड के जरिए अब आपको हर जगह के लिए बार-बार कैश निकालने या पैसे साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह स्मार्ट कार्ड न सिर्फ आपका समय बचाएगा, बल्कि बस और मेट्रो जैसे सफर को भी बेहद आसान, तेज और पूरी तरह कैशलेस बना देगा.

विज्ञापन

ONE DELHI ONE RIDE कार्ड से कितना अलग है RuPay On-The-Go

DMRC का नया RuPay On-The-Go कार्ड पारंपरिक ‘One Delhi One Ride’ कार्ड से कहीं ज्यादा एडवांस है. जहां वन दिल्ली कार्ड मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर की परिवहन सेवाओं तक सीमित है, वहीं On-The-Go कार्ड NCMC (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) तकनीक पर आधारित है. यानी कि इसका इस्तेमाल पूरे भारत में मेट्रो, बसों, टोल पार्किंग आदि के लिए भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Know Your Rights: अगर पड़ोसी शोर मचाए या रास्ता रोके तो क्या करें? अपने कानूनी अधिकारों

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola