हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली की महिलाओं को कब से मिलेगा पैसा? चुनाव से लिंक, CM आतिशी से समझिए

दिल्ली में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्मान योजना की शुरुआत कर दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खातों में अब हर महीने 1 हजार रुपये आएंगे। आइये जानते है योजना के क्रियान्वयन को लेकर सीएम आतिशी ने क्या कहा?

विज्ञापन
Mukhyamantri Mahila Samman Yojna

Mukhyamantri Mahila Samman Yojna: दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिलाओं के लिए गुरुवार को सीधे कैश ट्रांसफर स्कीम की योजना को लागू कर दिया। जिसने कई राज्यों में सत्तारूढ़ पार्टी को सरकार बनवाने में जबरदस्त तरीके से मदद की। हालांकि महिलाओं के खाते में पैसे चुनाव से पहले आएंगे या बाद में, इसको लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है। हालांकि तकनीकी तौर पर विभागों की समस्याओं को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अब यह योजना चुनाव के बाद ही सिरे चढ़ पाएगी।

महिला सम्मान योजना लागू करते हुए केजरीवाल ने कहा अगले दो-तीन दिनों में आप पार्टी के कार्यकर्ता आपके घरों में आएंगे और आपको रजिस्ट्रेशन आपको कार्ड देंगे। इसके बाद आपके खातों में 2100 रुपये आना शुरू हो जाएंगे। केजरीवाल ने कहा इस योजना को लागू कर दिया गया है। लेकिन 10-15 दिन में चुनाव की घोषणा होने वाली है, ऐसे में पैसा आना अभी संभव नहीं है। उधर सीएम आतिशी ने एक इंटरव्यू में कहा किन परिस्थितियों में चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में पैसा आ सकता है।

योजना और वित्त विभाग ने दिया ये तर्क

दिल्ली सरकार के दो प्रमुख विभाग योजना और वित्त ने इस योजना के लागू होने को लेकर संदेह प्रकट किया है। योजना विभाग ने चिंता जताई है कि महिलाओं को श्रमबल की बजाय सीधा कैश हस्तांतरण उनकी कार्यबल में भागीदारी को शून्य कर देगा। जोकि किसी भी प्रकार से ठीक नहीं है। वहीं वित्त विभाग ने कहा तंग बजट के कारण सरकार को ऋण लेने की आवश्यकता पड़ सकती है, जिससे सरकार की वित्तीय स्थिति और कमजोर हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में किन महिलाओं को मिलेंगे पैसे, जानिए क्या रहेंगी शर्तें

पीटीआई से बात करते हुए सीएम आतिशी ने कहा मार्च के महीने में अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था, उनके खाते में एक हजार रुपये की सम्मान राशि आएगी, लेकिन उनके खिलाफ षड्यंत्र रचकर उन्हें जेल में डाल दिया गया। जिस दिन से केजरीवाल जी से जेल से बाहर आए हैं, दिन-रात वे हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इतनी मुश्किलों के बावजूद यह स्कीम सरकार ने पास कर दी है। आने वाले 8-10 दिनों में इसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। सीएम आतिशी ने कहा अगर चुनाव की घोषणा 15 जनवरी के बाद होती है तो हमें ये उम्मीद है कि एक किश्त चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में आ जाएगी।

ये भी पढ़ेंः केजरीवाल के ख‍िलाफ संदीप दीक्ष‍ित तो अवध ओझा के ख‍िलाफ ये नेता, कांग्रेस ने 21 नामों की घोषणा की

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें