Delhi Crime: खाना नहीं बनाने पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, 6 महीने पहले ही बनी थी मां

up crime news, murder

murder

नई दिल्ली: भलस्वा डेरी इलाके में महिला की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के खाना नहीं बनाने में उसके पति बजरंगी गुप्ता से उसका झगड़ा हुआ। जिसके बाद बजरंगी ने उसकी ठंडे से जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार प्रीति अपने पति बजरंगी के साथ भलस्वा डेरी इलाके में रहती थी। बजरंगी आजादपुर मंडी में चाय की दुकान चलाता है। बीते रविवार को बजरंगी दुकान से घर आया। बताया जा रहा है कि खाना नहीं बनाने पर उसने प्रीति की पिटाई कर दी।

विज्ञापन

अकसर दोनों के बीच झगड़ा होता था

जानकारी के अनुसार प्रीति को एनीमिया था। उसने करीब 6 महीने पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस के अनुसार कमजोरी और अंदरुनी चोट लगने से उसकी मौत होने का प्राथमिक कारण पता चला है। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों ने बताया कि अकसर दोनों के बीच झगड़ा होता था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ