Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, जानें नए साल पर बारिश के कितने चांस?

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। नए साल तक और गिर सकता है तापमान। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम।

Delhi Weather Update

photo credit-ANI

विज्ञापन

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में पिछले हफ्ते लगातार बारिश के बाद से ही ठंड बढ़ गई है। इस समय दिल्लीवासियों और नोएडा के लोग कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे हैं। कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी पड़े थे। वहीं, रविवार को सुबह से शीतलहरों का कहर बरप रहा था। तापमान में भी गिरावट देखी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों जैसे कश्मीर, हिमाचल आदि में भी लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते निचले इलाकों में ठंड ज्यादा पड़ रही है। आज यानी 30 दिसंबर को भी मौसम ठंडा रहेगा। मौसम विभाग की मानें, तो नए साल की शुरुआत भी ठंडी रहेगी। आज सुबह दिल्ली का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है।

आज का मौसम

रविवार के दिन सर्द हवाओं ने लोगों को कांपने के लिए मजबूर कर दिया था। दिल्ली में जगह-जगह पर अलाव का सहारा ले रहे हैं, ताकि ठंड से बच सकें। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को सूर्योदय 7 बजकर 13 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 34 मिनट पर होगा। सुबह घने कोहरे से सड़कें ढकी हुई थी।

विज्ञापन

दिल्ली के सबसे ठंडे इलाके

पालम
आया नगर
नरेला
नजफगढ़
मयूर विहार

photo credit-IMD

विज्ञापन

आने वाले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक मौसम सामान्य से ज्यादा ठंडा हो सकता है। 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं, 1 जनवरी का दिन भी ठंडा रहेगा। वहीं, कोहरा भी बढ़ सकता है।

नोएडा का मौसम

नोएडा में सुबह कोहरा और शीतलहरें चल रही थी। आज सुबह का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम 11 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

विज्ञापन

कब होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, नए साल तक बादल छाए रहने की आशंकाएं हैं मगर बारिश को लेकर कोई ताजा अपडेट नहीं मिला है। हालांकि, 31 दिसंबर को नोएडा में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ