Delhi Weather Update: दिल्ली में शुक्रवार को दिनभर बारिश होने के बाद से ही मौसम पूरी तरह से बदल गया है। इस समय पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड महसूस कर रहा है। शनिवार को भी मौसम सामान्य से अधिक ठंडा था। आज यानी 29 दिसंबर को भी मौसम ठंडा रहेगा और बारिश होने की संभावना भी है। दिनभर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट जारी किया हुआ है, जिसके चलते इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि नए साल की शुरुआत भी ठंडी रहेगी। आज दिल्ली का तापमान IMD की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट भी देखी जा सकती है।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
आज का मौसम
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रविवार को दोपहर में भी बादल छाए रहने की आशंकाएं हैं। सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर सूर्योदय होगा और शाम 5 बजकर 33 मिनट पर सूर्यास्त होगा।
नोएडा का मौसम
दिल्ली से सटे नोएडा में भी बीते हफ्ते शुक्रवार से ही बारिश से लोग बेहाल हैं। यहां भी मौसम काफी ठंडा है। आज नोएडा का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही, दिन में बादल छाए रहेंगे और शीतलहरें चलेंगी।
दिल्ली के ठंडे इलाके
पालम
लोधी रोड
आया नगर
नरेला
पूसा
photo credit-imd
इतना AQI
Safar (सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च) के अनुसार, दिल्ली का आज का AQI 220 दर्ज किया गया है। हालांकि, प्रदूषण के स्तर में पहले से काफी बदलाव देखा गया है। मगर हवा का यह स्तर भी अनहेल्दी श्रेणी में आता है, जो सेहत के लिए हानिकारक है।
आने वाला हफ्ता कैसा रहेगा?
पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते मैदानी क्षेत्रों में काफी ठंड पड़ रही है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, जिससे तापामन में गिरावट हो सकती है। आईएमडी ने 28 से 31 दिसंबर तक उत्तर भारत के अन्य राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में घने कोहरे की भी भविष्यवाणी की है।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
46 mins agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
14 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
15 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
16 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
18 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
18 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
20 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
20 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
21 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines