---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कितने दिन और बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD का अलर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज सुबह से झमाझम बारिश से मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग की मानें, तो आने वाले दो दिन भी दिल्ली समेत नोएडा में बारिश होने की संभावनाएं हैं। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम

---विज्ञापन---

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज सुबह से लगातार बारिश हो रही है, जिसके बाद से मौसम का रुख बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले दो घंटों में और तेज बारिश होने की आशंका जताई है। आज दिल्ली का तापमान सुबह 6:23 मिनट पर 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी में बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। IMD के मुताबिक, 27 और 28 दिसंबर को तेज बारिश और हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश के बाद घने कोहरे और तापमान में गिरावट आ सकती है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम।

आज का मौसम

दिल्ली में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने पहले से ही आज दिल्ली के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश की संभावनाएं जताई थी। सुबह दिल्ली के अधिकांश इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। तापमान की बात करें, तो आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सूर्योदय 7 बजकर 12 मिनट पर होगा। शाम 5 बजकर 32 मिनट पर सूर्यास्त हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

बारिश की संभावनाएं

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज यानी 27 दिसंबर को बारिश की संभावनाएं जताई गई थी। साथ ही, आने वाले दो दिन भी राजधानी में काले बादल छाए रहेंगे तथा बारिश के बाद कोहरे में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने बारिश के बाद तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की आशंकाएं जताई हैं।

---विज्ञापन---

photo credit-imd

ये इलाके सबसे ठंडे

पूसा
नरेला
नजफगढ़
आया नगर
लोधी रोड

---विज्ञापन---

नोएडा का मौसम

आज नोएडा का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली के साथ नोएडा में भी सुबह से बारिश हो रही है। सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर यहां का तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 27, 2024 07:01 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola