Delhi Weather Todays IMD Latest Update: राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में ठंड ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली में बेशक सर्दियों की एंट्री लेट हो रही है, लेकिन प्रदूषण ने पहले ही दिल्ली को अपनी चपेट में ले लिया है। दिसंबर बीतने के साथ-साथ दिल्ली पर ठंड, प्रदूषण और कोहरे का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है। तो आइए जानते हैं आज दिल्ली का मौसम कैसे रहने वाला है?
IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18-20 दिसंबर तक दिल्ली में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। IMD की मानें तो अगले दो दिनों तक दिल्ली में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। वहीं आसमान में बादलों के चलते धूप भी हल्की देखने को मिलेगी। दिल्ली में ठंड को लेकर IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें- अलर्ट! ‘प्रचंड’ ठंड, भयंकर बारिश, शीतलहर और माइनस तापमान; पढ़ें 17 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
कितना रहेगा दिल्ली का तापमान?
दिल्ली के तापमान की बात करें तो IMD के अनुसार आज यानी 18 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में इसी के आसपास तापमान देखा जाएगा। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण ठंड बढ़ने वाली है, जिसका असर दिल्ली समेत एनसीआर पर भी पड़ेगा।
दिल्ली में जहरीली हुई हवा
ठंड बढ़ने के साथ दिल्ली की हवा भी जहरीली हो गई है। बीते दिन दिल्ली के कई इलाकों का AQI 400 पहुंच गया। इसे लेकर प्रशासन भी सतर्क है। दिल्ली एनसीआर में स्कूलों को हाइब्रिड मोड पर चलाने का आदेश दिया गया है। वहीं दिल्ली में भी 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी क्लासें ऑनलाइन चलेंगी।
| शहर | तापमान | AQI |
| दिल्ली | 6-22 | 485 |
| नोएडा | 8-23 | 396 |
| नोएडा | 7-23 | 454 |
| गुरुग्राम | 6-22 | 300 |
यह भी पढ़ें- भीषण भूकंप के दहशत भरे वीडियो! 7.3 की तीव्रता वाले Earthquake ने वानुआतु में मचाई तबाही
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 hr agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 hr agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
3 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
3 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
4 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
4 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
6 hrs agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
7 hrs agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
7 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines