---विज्ञापन---

देश

अलर्ट! ‘प्रचंड’ ठंड, भयंकर बारिश, शीतलहर और माइनस तापमान; पढ़ें 17 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: बारिश, बर्फबारी, शीतलहर और कोहरे के कारण देश प्रचंड ठंड की चपेट में है। सूखी ठंड के कारण लोगों का हाड़ तक कांप गए हैं। दिसंबर में ही पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से लोग ठिठुर रहे हैं।

IMD Latest Weather Forecast: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय प्रचंड ठंड की चपेट में है। एक ओर भारी बारिश हो रही है, दूसरी ओर भीषण शीतलहर ने हाड़ कंपा रखे हैं। शीतलहर, बारिश, बर्फबारी और कोहरे का कहर पिछले कई दिन से जारी है। इससे न सिर्फ लोग ठंड से कांप रहे हैं, बल्कि पारा भी लगातार माइनस में जा रहा है। बीते दिन मध्य प्रदेश के 5 शहरों का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में 1.6 और शहडोल में 2 डिग्री तापमान रहा, जिससे लोग ठिठुर गए।

राजस्थान के करौली में सबसे कम तापमान 1.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पंजाब के फरीदकोट में तापमान 0 डिग्री रहा। हरियाणा के हिसार जिले में 1.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। जम्मू-कश्मीर में अब शीतलहर चल रही है, जिससे श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -5.3 डिग्री रहा। डल लेक, नदियां, झरने सब जम गए हैं। बारामुला जिले के तंगमर्ग में 30 मीटर ऊंचा द्रंग झरना तक जम गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन 23 दिसंबर तक के लिए मौसम का अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम आगे कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर वाला एरिया बना हुआ है। इससे एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य क्षोभमंडल तक फैला हुआ है। इसके अगले 2 दिन में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है। मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इस ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से दक्षिण भारत के राज्यों में 50 से 55 किलोमीटर स्पीड वाली हवाएं चलेंगे। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, ओडिश में आज, कल और परसो भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। माहे, यनम, रायलसीमा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में पड़ेगी भयंकर सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन 23 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना में भीषण से बहुत भीषण शीतलहर चल सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान में सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब के अलग-अलग इलाकों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति बनने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में मौसम के ताजा हाल

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली और इससे सटा नोएडा शहर इस समय शीतलहर के कारण सूखी ठंड के साथ-साथ स्मॉग और वायु प्रदूषण की चपेट में भी है। बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 18 दिसंबर 2024 को अधिकतम तापमान 17.25 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 8.05 डिग्री सेल्सियस और 22.42 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा में नमी 33% है और हवा की स्पीड 33 किलोमीटर प्रति घंटा है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन राजधानी का मौसम ऐसा ही शुष्क रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 से 24°C और 5 से 8°C के बीच बना हुआ है।

 

---विज्ञापन---

First published on: Dec 18, 2024 06:56 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola