भीषण भूकंप के दहशत भरे वीडियो! 7.3 की तीव्रता वाले Earthquake ने वानुआतु में मचाई तबाही

Earthquake in Vanuatu: प्रशांत महासागर में बसे देश वानुआतु में भीषण भूकंप आया। 7 से ज्यादा की तीव्रता वाले इस भूकंप ने देश में काफी तबाही मचाई। इस भूकंप के डराने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी डर जाएंगे।

Earthquake Tremors

भूकंप ने देश में काफी तबाही मचाई है और चारों ओर मलबा ही मलबा है।

Earthquake Tremors Scary Videos Viral: अचानक धरती हिलने लगी और आसमान घूमने लगा। घरों, दुकानों और शोरूम का सामान गिरकर टूटने लगे। दरवाजे-खिड़कियां खड़कने लगीं। जमीन और दीवारों में दरारें आने लगीं। बिल्डिंगें ध्वस्त हो गईं और मलबे के नीचे कारें दब गईं। लोग जान बचाने को चीखते चिल्लाते इधर उधर भागने लगे। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं। मोबाइल सिग्नल, इंटरनेट और लैंडलाइन फोन सर्विस ठप हो गई।

विज्ञापन

दिल दहलाने वाले यह हालात हैं दक्षिण प्रशांत महासागर के बीचों-बीच बसे 80 द्वीपों वाले देश वानुआतु के, जहां बीते दिन रिक्टर स्केल पर 7.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसने 6 लोगों की जान ले ली और साढ़े 3 लाख लोगों की जान को खतरा पैदा कर दिया। भूकंप से अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रेंच और न्यूजीलैंड की एंबेसी के ऑफिसों को भी नुकसान पहुंचा। सुनामी की वार्निंग तक जारी हो गई। इस भीषण भूकंप के डराने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। आप भी देखेंगे तो दिल दहल जाएगा और लोगों की सलामती की दुआ करेंगे।

विज्ञापन

सुनामी की चेतावनी तक जारी की गई थी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वनुआतु की राजधानी पोर्ट विला में मंगलवार सुबह भारतीय समयानुसान करीब सवा 7 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता करीब 7.3 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र 57 किलोमीटर की गहराई में पोर्ट विला से 30 किलोमीटर दूर पश्चिम में मिला। इतनी तीव्रता वाले भूकंप के बाद 5.5 की तीव्रता वाला आफ्टरशॉक भूकंप भी आया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने भूकंप की पुष्टि की। हालांकि भूकंप से कितना नुकसान हुआ? अभी तक इसका आंकलन नहीं लगाया गया है, लेकिन 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

समुद्र में ऊंची लहरें देखकर सुनामी आने की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे करीब 2 घंटे बाद वापस ले लिया गया, लेकिन भूकंप के कारण इंटरनेट ठप होने से सरकारी सेवाएं बंद हो गई थीं। कोई देश अपनी एंबेसी के अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पाया। पुलिस, NDRF और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के नंबर तक नहीं मिले। इन सभी हालातों के कारण लोग दहशत में आ गए थे। सरकार के मंत्रियों और सांसदों में भी हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ