दिल्ली में डबल मर्डर से दहशत; जो हत्या करने आए, उन्हें ही चाकू से गोदा, 2 की मौके पर मौत

Double Murder in Delhi: राजौरी गार्डन में फायरिंग और मर्डर के बाद 2 लोगों की हत्या किए जाने की वारदात राजधानी में हुई है। 3 लोगों को बुरी तरह चाकू से गोदा गया, जिसमें से 2 ने मौके पर दम तोड़ दिया।

Delhi Wazirpur Double Murder

वारदात करने आए बदमाशों पर ही हमला कर दिया।

विज्ञापन

Delhi Wazirpur Double Murder: देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह डबल मर्डर होने की खबर से दहशत फैल गई। राजौरी गार्डन में बर्गर किंग में घुसकर सरेआम युवक को गोलियों से छलनी करने की वारदात सुलझी नहीं थी कि बीती रात 2 लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अंजाम दी गई।

3 लोगों पर जानलेवा हमला हुआ है, जिनमें से 2 लोगों ने मौके पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वारदात आपसी रंजिश में अंजाम दी गई। 3 लोग अनुज उर्फ इल्ला नाम शख्स की हत्या करने आए थे, लेकिन इल्ला के लोगों ने मर्डर करने आए बदमाशों पर ही हमला कर दिया। उन्होंने तीनों को चाकू से गोद दिया। थाना अशोक विहार में डबल मर्डर का केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

 

और जानकारी मिलते ही खबर अपडेट होगी…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ