---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Water Supply Alert: इंदरपुरी, पंजाबी बाग, ओखला, राजौरी गार्डन और निजामुद्दीन समेत दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई! DJB ने जारी की एडवाइजरी

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों के लिए DJB ने एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली के कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों में 2 दिनों तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. इसके पीछे लाइन में मेंटेनेंस कार्य का होना है, जो भविष्य में बेहतर सप्लाई देने में मदद करेगी. जानिए क्या आपका एरिया भी है लिस्ट में शामिल?

---विज्ञापन---

खबर की मुख्य बातें:-

  • दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने 22, 23 और 24 जुलाई को राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की एडवाइजरी जारी की है.
  • ख्याला मेन लाइन इंटरकनेक्शन और दक्षिण दिल्ली की मेन पाइपलाइन पर मेंटेनेंस कार्य के कारण कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बंद या कम दबाव से मिलेगी.
  • प्रभावित इलाकों के लोगों को पहले से पर्याप्त पानी स्टोर करने और जरूरत पड़ने पर DJB के वॉटर टैंकर की सुविधा लेने की सलाह दी गई है.

दिल्ली में जिन लोगों के घर जल बोर्ड का पानी आता है, उनके लिए ये खबर काफी जरूरी है. आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल की मदद से जानकारी दी है कि 23 जुलाई की सुबह से 24 जुलाई की सुबह तक राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. इतना ही नहीं, आज यानी 22 जुलाई से 23 जुलाई की सुबह तक भी दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. इसलिए जरूरी है कि आप वक्त रहते तैयारी कर लें, ताकि इस समस्या से आपको परेशानी का सामना न करना पड़े.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- CJP और कांग्रेस प्रोटेस्ट का असर? दिल्ली के 4 मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद, जानिए क्या है वजह

क्यों प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई?

जानकारी के अनुसार, ख्याला मेन लाइन के इंटरकनेक्शन का जरूरी तकनीकी काम होना है. इसी कार्य के कारण कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रह सकती है. इस मेंटेनेंस कार्य के चलते दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में इसका असर देखने को मिलेगा. इसलिए जरूरी है कि अगर आप भी लिस्ट में दिए गए इलाके के निवासी है, तो वक्त रहते तैयारी कर लें, ताकि बाद में आपको पानी के लिए परेशान न होना पड़े.

---विज्ञापन---

किन इलाकों में दिखेगा सप्लाई का असर

दिल्ली जब बोर्ड द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, इस मेंटेनेंस कार्य का असर कई प्रमुख इलाकों पर दिखेगा. इनमें नारायणा कमांड एरिया, इंदरपुरी, टोडापुर गांव, नारायणा गांव, कृषि कुंज, मानसरोवर गार्डन, राजौरी गार्डन, कीर्ति नगर बीपीएस, पंजाबी बाग बीपीएस/यूजीआर, जे.जे कॉलोनी ख्याला और तिलक नगर जैसे इलाके शामिल हैं. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कल सबह 10 बजे से ही पानी की सप्लाई में बाधा या कम प्रेशर का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, जैसे ही मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा, पानी की सप्लाई सामान्य की तरह बहाल कर दी जाएगी.

दक्षिण दिल्ली के भी इन इलाकों में आज और कल प्रभावित रहेगा पानी सप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने एक अलग एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 22 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होने वाले रखरखाव कार्य के कारण दक्षिण दिल्ली की मुख्य जलापूर्ति भी प्रभावित रहेगी. महावीर स्वामी पार्क, कैलाश नगर स्थित 1900 मिमी साइज की साउथ दिल्ली मेन पाइपलाइन पर मरम्मत का काम किया जाएगा. इसकी वजह से 22 जुलाई की शाम को कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि 23 जुलाई की सुबह कम दबाव के साथ सप्लाई दी जाएगी. दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से पहले ही अपनी जरूरत के अनुसार पर्याप्त पानी स्टोर करने की अपील की है. प्रभावित क्षेत्रों में कैलाश नगर, पटपड़गंज, ओखला, जाकिर नगर, बटला हाउस, खान मार्केट, निजामुद्दीन, लाजपत नगर, कालकाजी, सरिता विहार, जसोला, मदनपुर खादर, जीके साउथ, चित्तरपुर, श्रीनिवासपुरी, मालवीय नगर समेत कई अन्य इलाके शामिल हैं. हमने सभी प्रभावित इलाकों की लिस्ट ऊपर आधिकारिक पोस्ट में अपलोड कर दी है, ताकि आप आसानी से अपने एरिया का नाम चेक कर सकें और जरूरी तैयारियां कर लें.

---विज्ञापन---

पानी का टैंकर कैसे मंगवा सकते हैं?

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत होने पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके लिए नागरिक सेंट्रल कंट्रोल रूम (1916, 23527679, 23538495, 23634469) पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा पंजाबी बाग (25223658), शिवाजी इन्क्लेव (25193140, 25174140) और पश्चिम विहार (25281197) के नंबरों पर भी टैंकर की मांग दर्ज कराई जा सकती है.

पानी की कमी से बचने के लिए क्या करें?

अगर आपका इलाका भी प्रभावित क्षेत्रों की लिस्ट में शामिल है, तो पानी की सप्लाई बंद होने से पहले अपनी जरूरत के अनुसार पर्याप्त पानी स्टोर कर लें. पीने, खाना बनाने और रोजमर्रा के घरेलू कामों के लिए अलग-अलग पानी सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा. साथ ही, पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और बर्बादी से बचें. अगर लंबे समय तक सप्लाई प्रभावित रहती है, तो जरूरत पड़ने पर दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर की सुविधा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें पानी को बर्बाद करने से बचना है.

---विज्ञापन---

मुख्य निष्कर्ष:- दिल्ली जल बोर्ड की ओर से जारी दोनों एडवाइजरी को देखते हुए राजधानी के कई इलाकों में 22 से 24 जुलाई के बीच पानी की सप्लाई प्रभावित रह सकती है. अगर आपका इलाका भी प्रभावित क्षेत्रों की लिस्ट में शामिल है, तो पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें और पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें.

यह भी पढ़ें:- LPG Price Today: CNG-LPG के ताजा रेट जारी, जानें दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक कहां कितना

---विज्ञापन---

Frequently Asked Questions

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अनुसार, अलग-अलग मेंटेनेंस कार्यों के कारण 22 जुलाई से 24 जुलाई 2026 के बीच कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद या कम दबाव के साथ रहेगी. प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग पहले से पानी स्टोर करके रखें.
इनमें इंदरपुरी, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, पंजाबी बाग, ख्याला, ओखला, निजामुद्दीन, लाजपत नगर, कालकाजी, सरिता विहार, जसोला, मालवीय नगर, श्रीनिवासपुरी और आसपास के कई क्षेत्र शामिल हैं.
दिल्ली जल बोर्ड ख्याला मेन लाइन इंटरकनेक्शन और दक्षिण दिल्ली की मेन पाइपलाइन पर जरूरी मरम्मत और मेंटेनेंस का काम कर रहा है. इसी वजह से कुछ इलाकों में अस्थायी रूप से पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी.
जरूरत पड़ने पर दिल्ली जल बोर्ड के सेंट्रल कंट्रोल रूम 1916 या अन्य जारी हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके पानी का टैंकर मंगाया जा सकता है. साथ ही, स्थानीय जल बोर्ड कार्यालय से भी सहायता ली जा सकती है.
First published on: Jul 22, 2026 11:24 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola