LPG Price Today: CNG-LPG के ताजा रेट जारी, जानें दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक कहां कितना है दाम?

LPG cylinder rate: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच CNG और LPG सिलेंडर की नई दरें जारी हो गई हैं. दिल्ली में CNG सबसे सस्ती 83.09 रुपये प्रति किलो मिल रही है, जबकि यूपी के कुछ शहरों में यह 94 रुपये के पार है. जानिए अपने शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए भाव.

lpg price 20 april
विज्ञापन

LPG cylinder rate: देश भर में ईंधन की कीमतों में बदलाव का असर आम जनता की रसोई से लेकर गाड़ियों के बजट पर साफ दिखाई दे रहा है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर 22 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.50 रुपये का मिल रहा है, जो दिल्ली के मुकाबले करीब 90 रुपये महंगा है. हालांकि मिडिल ईस्ट में जंग की टेंशन के बीच मई 2026 में कच्चे तेल के दामों में आए उछाल के चलते कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट 1500 रुपये से अधिक दर्ज किए गए थे, जबकि घरेलू सिलेंडर में 89 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई. इसी बीच इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) द्वारा CNG की कीमतों में लगातार की गई बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी समेत NCR के राज्यों में वाहन चलाना भी महंगा हो गया है.

Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल और महंगा, पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, चेक करें रेट

विज्ञापन

आपके शहर में 22 जुलाई को CNG के ताजा रेट

दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के प्रमुख शहरों में CNG की कीमतों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. दिल्ली में सीएनजी सबसे सस्ती 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध है. यूपी में CNG सबसे महंगी कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 94.42 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है. हापुड़ में इसका दाम 92.70 रुपये, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 91.70 रुपये प्रति किलो है.

मुजफ्फरनगर, मेरठ व शामली में 91.58 रुपये और महोबा, बांदा व चित्रकूट में यह 89.42 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है. कैथल में CNG 88.43 रुपये, गुरुग्राम में 88.12 रुपये, रेवाड़ी में 87.70 रुपये और करनाल में 87.43 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर मिल रही है. राजस्थान: अजमेर, पाली और राजसमंद में CNG की कीमत 92.44 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है.

आपके शहर में 22 जुलाई को LPG सिलेंडर के ताजा रेट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, रसोई गैस (14.2 किग्रा) और कमर्शियल सिलेंडर (19 किग्रा) के दामों में राज्यों के टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन के हिसाब से बड़ा अंतर है. बिहार की राजधानी पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.50 रुपये का मिल रहा है, जो दिल्ली के मुकाबले करीब 90 रुपये महंगा है.

विज्ञापन

वहीं, पटना में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3227 रुपये है, जो दिल्ली से 297 रुपये अधिक है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू सिलेंडर का भाव 979.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3052.50 रुपये है. झारखंड के रांची में रसोई गैस सिलेंडर 999.50 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर 3131 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ