CJP और कांग्रेस प्रोटेस्ट का असर? दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद, जानिए क्या है वजह

जिन मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, उनमें राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन शामिल है. इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पर प्रतिबंध रहेगा, हालांकि स्टेशन के बीच यात्री अन्य मेट्रो लाइन को चेंज कर सकते हैं.

DELHI METRO .jpg

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के बीच बीते दिनों कांग्रेस नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मानसून सत्र के तीसरे दिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली के चार प्रमुख स्टेशनों को बंद रखा गया है. जिन मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी तौर पर बंद किया गया है, उनमें राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन शामिल है. हालांकि कुछ देर बाद डीएमआरसी ने 12 अन्य मेट्रो स्टेशनों के बंद होने की जानकारी दी है. इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पर प्रतिबंध रहेगा, हालांकि स्टेशन के बीच यात्री अन्य मेट्रो लाइन को चेंज कर सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: शिवसेना UBT को SC से बड़ी राहत, 6 बागी सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर स्पीकर को नोटिस जारी

विज्ञापन

DMRC ने बताया- कब तक बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशन?

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की तरफ से किए गए एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी गई है. पोस्ट में लिखा है, ‘सुरक्षा कारणों से, जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत अन्य मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है.’ गौरतलब है कि सोमवार को संसद मार्च के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के उग्र विरोध प्रदर्शन से राजीव चौक समेत कई इलाकों में कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी, जिसकी वजह से पुलिस को भी हिंसात्मक रूप अख्तियार करना पड़ा.

विज्ञापन

जंतर मंतर के आस-पास हैं ये सभी स्टेशन


नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली में जारी सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को विपक्ष का भी साथ मिला है. नीट छात्रों और सीजेपी समर्थकों पर हुए लाठी चार्ज के बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. विपक्ष के प्रदर्शन के बाद पुलिस को जगह खाली कराने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. वही, सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान आम नागरिकों को जंतर-मंतर से दूर रखने के उद्देश्य से वहां के आस-पास के सभी 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ